Home Breaking News Debutant Directors 2023: आठ नए निर्देशकों का नए साल में इम्तिहान, तीन की किस्मत का फैसला अगले कुछ दिनों में

Debutant Directors 2023: आठ नए निर्देशकों का नए साल में इम्तिहान, तीन की किस्मत का फैसला अगले कुछ दिनों में

0
Debutant Directors 2023: आठ नए निर्देशकों का नए साल में इम्तिहान, तीन की किस्मत का फैसला अगले कुछ दिनों में

[ad_1]

इस साल सिनेमा में कदम रखने जा रहे 10 उन नए चेहरों के बारे में हम आपको बता चुके हैं जो सितारों के परिवारों से हैं और जिनकी बोहनी सिनेमा में जल्द होने जा रही है। बिना फिल्मी परिवारों वाले नए चेहरों की गिनती भी जारी है और उनके बारे में भी हम जल्द ही आपको बताने वाले हैं। आज बात उन हुनरमंदों की जो इस साल बतौर निर्देशक हिंदी सिनेमा में दस्तक देने आ रहे हैं। शुरुआत अगले हफ्ते निर्दशक विशाल भारद्वाज और गायिका रेखा भारद्वाज के बेटे आसमान से होने जा रही है। जिस दूसरे स्टार किड पर निर्देशन को लेकर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं, वह है सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश। रणदीप हुड्डा भी इस साल बतौर निर्देशक डेब्यू करने जा रहे हैं। इनकी फिल्मों के अलावा कुछ और नए निर्देशकों की इस साल रिलीज के लिए प्रस्तावित फिल्मों के बारे में आइए जानते हैं..

आसमान भारद्वाज 

अपने पिता विशाल भारद्वाज के नक्शेकदम आसमान भारद्वाज भी निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख चुके हैं। बतौर निर्देशक आसमान फिल्म ‘कुत्ते’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। यह फिल्म 13 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में अर्जुन कपूर, तब्बू, कुमुद मिश्रा और नसीरुद्दीन शाह की मुख्य भूमिकाएं है। इस फिल्म की कहानी मुंबई पुलिस के कुछ भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों से लेकर महाराष्ट्र के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र तक फैली हुई है।

इसे भी पढ़ें- Kichcha Sudeep: फूल-मालाओं के साथ अंडे-टमाटर भी मिलेंगे…रश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर बोले किच्चा सुदीप

विक्टर मुखर्जी

विक्टर मुखर्जी भी बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत ‘लकड़बग्घा’ से कर रहे हैं। यह फिल्म भी 13 जनवरी को ही रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अंशुमन झा और ऋद्धि डोगरा की मुख्य भूमिकाएं है। कहानी कोलकाता के एक पशु संरक्षक अर्जुन बख्शी के इर्द गिर्द घूमती है, जो अपने लापता कुत्ते की तलाश में पशु तस्करी का पर्दाफाश करता है। विक्टर मुखर्जी इसके पहले ‘लव लस्ट कन्फ्यूजन’ जैसr वेब सीरीज का निर्देशन कर चुके हैं।

शान्तनु बागची 

शान्तनु बागची अपने निर्देशन करियर की शुरुआत फिल्म ‘मिशन मजनू’ से कर रहे है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना लीड भूमिकाओं में हैं। साल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुई एक घटना पर आधारित इस फिल्म में सिद्धार्थ ने रॉ एजेंट की भूमिका निभाई बै। 20 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही ‘मिशन मजनू’ से पहले शांतनु एक शॉर्ट फिल्म ‘नायकिल कूल शावर’ का निर्देशन कर चुके है।

इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 16: टास्क में शालीन-टीना और अर्चना के बीच भयंकर लड़ाई, नाराज होकर बिग बॉस ने जब्त किया घर का राशन

आदित्य निंबालकर 

‘हैदर’ और ‘कमीने’ जैसी फिल्मों में विशाल भारद्वाज के सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके आदित्य निंबालकर शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म ‘बुल’ से बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। आदित्य निंबालकर फिल्म ‘रंगून’ में एसोसिएट डायरेक्टर भी रह चुके हैं और फिल्म ‘तलवार’ की कहानी भी लिख चुके हैं। बात करें ‘बुल’ की तो यह यह फिल्म 80 के दशक की एक सत्य घटना से प्रेरित है और यह फिल्म 7 अप्रैल 2023 को रिलीज हो रही है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here