Home Breaking News Whatsapp Tips: अब व्हाट्सएप करेगा आपकी सुरक्षा और आप रहेंगे सेफ, बस ऑन करना होगा ये फीचर

Whatsapp Tips: अब व्हाट्सएप करेगा आपकी सुरक्षा और आप रहेंगे सेफ, बस ऑन करना होगा ये फीचर

0
Whatsapp Tips: अब व्हाट्सएप करेगा आपकी सुरक्षा और आप रहेंगे सेफ, बस ऑन करना होगा ये फीचर

[ad_1]

Whatsapp Tips and Tricks: बच्चे हों या फिर बड़े लोग, लगभग हर कोई मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है। इसकी मदद से लोग एक-दूसरे से कॉल पर बात करते हैं, अपना मनोरंज करते हैं और अपने कई जरूरी काम घर बैठे ही निपटा लेते हैं आदि। मतलब समझा जा सकता है कि मोबाइल के आ जाने से हमारे कितने काम बेहद आसान हो गए हैं। ठीक ऐसे ही लोग मोबाइल के जरिए सोशल मीडिया से भी जुड़े हैं और आजकल तो लोग मैसेंजर एप व्हाट्सएप का इस्तेमाल भी खूब करते हैं। मैसेज, वॉयस और वीडियो कॉल करने के लिए इस एप का काफी इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्हाट्सएप के जरिए आपको सेफ्टी भी मिल सकती है? शायद नहीं, लेकिन इसमें एक ऐसा फीचर है जिसे आपको ऑन करना होगा। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

  • दरअसल, अगर आप लड़की हैं या फिर लड़के हैं और खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं यानी इमरजेंसी में चाहते हैं कि आपकी मदद हो जाए और आप सेफ रहें। तो ऐसे में व्हाट्सएप पर आपके लिए एक फीचर है, जिसका इस्तेमाल करके आप सुरक्षित रह सकते हैं।

क्या है फीचर?

  • व्हाट्सएप के इस फीचर का नाम है ‘लाइव लोकेशन’ शेयरिंग फीचर। इसमें आप अपने परिवार के किसी सदस्य या अपने किसी दोस्त के साथ अपनी लाइव लोकेशन शेयर करके सेफ रह सकते हैं।
ऐसे कर सकते हैं ऑन:-

स्टेप 1

  • इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको उस व्यक्ति के व्हाट्सएप चैट पर जाना है, जिसे आप लोकेशन भेजना चाहते हैं
  • यहां आपको शेयर वाला ऑप्शन सेलेक्ट करना है, जिससे आप फोटो, वीडियो आदि शेयर करते हैं। इसी में आपको लोकेशन का ऑप्शन मिलेगा, जिसे चुन लें

स्टेप 2

  • फिर यहां पर आपको एक वो टाइम पीरियड चुनना होता है, जितनी देर आप लाइव लोकेशन शेयर करना चाहते हैं
  • इसके बाद आपकी लोकेशन शेयर किए हुए व्यक्ति के चैट बॉक्स में दिखने लगती है
  • ऐसे में अगर आप किसी मुसीबत में है, तो वो आपकी लोकेशन के जरिए पहुंच सकता है और आप तक इमरजेंसी मदद भेजी जा सकती है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here