[ad_1]
नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को भारतीय टीम के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार किया जाता है. माही की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद 50 ओवरों के फॉर्मेट में भी इस खिताब पर कब्जा किया. इसके बाद वो भारतीय टीम को चैंपियन ट्रॉफी जिताने में भी सफल रहे. माहीं ने यूं तो बी कॉम तक पढ़ाई की हुई है लेकिन क्रिकेट पर फोकस होने के कारण उन्होंने कॉलेज जाकर रेगुलर पढ़ाई नहीं की थी. एक प्रोग्राम के दौरान धोनी ने अपनी शिक्षा का जिक्र किया.
महेंद्र सिंह धोनी ने केरल के कासरगोड में एक समारोह के दौरान कहा, ‘‘मैं कभी कॉलेज नहीं गया लेकिन मुझे लगता है कि मैने जीवन में अच्छा ही किया.’’ माही का माना है कि शिक्षा एक पेशे से ज्यादा कला है. उन्होंने मशहूर तकनीक और शिक्षाविद प्रोफेसर के के अब्दुल गफ्फार की आत्मकथा के विमोचन के मौके पर यह बात कही. धोनी ने शनिवार को एक कार्यक्रम में प्रोफेसर गफ्फार की आत्मकथा ‘ अनजान साक्षी’ का विमोचन किया.
अक्षर पटेल की मंगेतर मेहा हैं सोशल मीडिया क्वीन….टैटू में छुपा है क्रिकेटर का राज
लेक्चर के दौरान अपनी पढ़ाई के संबंध में महेंद्र सिंह धोनी ने ज्यादा कुछ तो नहीं कहा. हालांकि उनकी बात से यह चीज स्पष्ट है कि वो अपने करियर में पढ़ाई से ज्यादा पैशन को फॉलो करने से काफी संतुष्ट हैं.
धोनी ने कहा ,‘‘ एक शिक्षक को अपने छात्रों को समझाने के लिये हर चीज सरल करनी होती है. हर छात्र का आई क्यू स्तर अलग होता है और आपको सभी को समझाना होता है. मुझे लगता है कि यह एक पेशा ही नहीं बल्कि कला है. इसमें आप छात्रों को अनुशासित करके उनके मजबूत और कमजोर पक्ष बताते हैं . मैं हमेशा से अपने स्कूल के शिक्षकों का बड़ा प्रशंसक रहा हूं .’’
धोनी अपने करीबी मित्र डॉक्टर शाजिर गफ्फार के पिता की आत्मकथा के विमोचन के लिये खास तौर पर रांची से केरल के कासरगोड आये थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Cricket news, Ms dhoni, Team india
FIRST PUBLISHED : January 08, 2023, 20:51 IST
[ad_2]
Source link