Home Sports IND vs SL : जहां पर खत्‍म किया, वहीं से शुरुआत, हिटमैन ने आते ही तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

IND vs SL : जहां पर खत्‍म किया, वहीं से शुरुआत, हिटमैन ने आते ही तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

0
IND vs SL : जहां पर खत्‍म किया, वहीं से शुरुआत, हिटमैन ने आते ही तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

[ad_1]

हाइलाइट्स

रोहित-शुभमन की जोड़ी ने टीम को दी बेहतरीन शुरुआत
श्रीलंका के खिलाफ हिटमैन ने ताबड़तोड़ 83 रन बनाए

नई दिल्‍ली. ब्रेक के बाद लौटे कप्‍तान रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में अपने पुराने अंदाज में नजर आए. उन्‍होंने बैटिंग की शुरुआत वहीं से की जहां पर उसे खत्‍म किया था. बांग्‍लादेश के खिलाफ चोटिल होने के बावजूद पचासा जड़ने वाले रोहित ने इस मैच में अपने सालामी जोड़ीदार शुभमन गिल के साथ मिलकर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई. दोनों बैटर ने लंकाई गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 19.4 ओवरों में 143 रन की साझेदारी की. गिल 60 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हुए. उन्‍होंने 11 चौके लगाए. वहीं, रोहित 17 रन से शतक से चूक गए. उन्‍होंने 67 गेंदों में 83 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. आउट होने से पहले हिटमैन ने 11 चौके और 3 छक्‍के जड़े. इस पारी के दम पर रोहित ने कई उपलब्धि भी अपने नाम कर लीं.

दरअसल, रोहित ने साउथ अफ्रीका के पूर्व ओपनर बैटर हाशिम अमला का बड़ा बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यह रिकॉर्ड बतौर ओपनर बैटर 150 पारियों के भीतर सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक का स्कोर बनाने का है. अमला ने 60 बार वनडे की शुरुआती 150 पारियों में 50 से ज्यादा रन बनाए थे. श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने पचासा जड़ यह रिकॉर्ड तोड़ दिया. वह बतौर ओपनर 61 बार 50 प्‍लस स्कोर कर चुके हैं. सचिन तेंदुलकर और शिखर धवन ने 53 बार ऐसा किया है.

रोहित को फ‍िर हिटमैन बनना है तो करना होगा यह काम, दिग्‍गज ने मैच से पहले कप्‍तान को दी बड़ी सलाह

रोहित-विराट का T20 से EXIT प्लान BCCI ने किया तैयार? द्रविड़ भी दे चुके इशारा, लेकिन कप्तान का इरादा कुछ और

” isDesktop=”true” id=”5196591″ >

पूरे किए 9500 रन

रोहित शर्मा ने इस मैच में वनडे फॉर्मेट में 9500 रन भी पूरे कर लिए. उन्‍होंने 236वें वनडे इस आंकड़े को पार किया है. वह अब भारत की ओर से वनडे में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले छठे बैटर बन गए हैं. एमएस धोनी,  राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ही हिटमैन से आगे हैं. बता दें कि बांग्‍लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में फील्डिंग करते वक्‍त रोहित के अंगूठे में चोट लग गई थी. वह पूरे समय मैदान से बाहर रहे. टीम की जरूरत को देखते हुए वह 9वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे. रोहित ने 28 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल थे.

Tags: India Vs Sri lanka, Rohit sharma, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here