[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का आज जन्मदिन है. वो 50 साल के हो गए हैं. मुश्किल वक्त पर टीम इंडिया के लिए डटकर बैटिंग करने की अपनी काबिलियत के चलते ही भारत में उन्हें फैन्स द वॉल के नाम से भी पुकारते हैं. साल 2001 का कोलकाता टेस्ट सभी को याद होगा, जहां मिस्टर भरोसेमंद ने वीवीएस लक्ष्मण के साथ मिलकर 376 रन की साझेदारी बनाई थी. लक्ष्मण के 281 और द्रविड़ की 180 रन की पारी की बदौलत भारत ने ना सिर्फ कंगारुओं को हराया बल्कि उनके विजय रथ को भी रोका. द्रविड़ के क्रिकेट करियर के बारे में तो उनके फैन्स को पहले से ही काफी जानकारी होगी. आइये हम आज आपको उनके निजी जीवन से जुड़े एक किस्से के बारे में बताते हैं.
द्रविड़ के लिए सबसे पवित्र था बैट
राहुल द्रविड़ की शादी साल 2003 में विजेता पेंधारकर से हुई थी. उनके दो बेटे हैं. एक बेटे का नाम समित द्रविड़ और दूसरे बेटे का नाम अन्वय द्रविड़ है. पूर्व कप्तान अक्सर भारतीय टीम के क्रिकेट टूर के दौरान पत्नी और बच्चों को साथ लेकर ही चलते थे. एक इंटरव्यू के दौरान विजेता ने बताया था, “जब भी हम किसी टूर पर जाते थे तो मैं सभी बैग को पैक करती थी लेकिन किट उनके लिए सबसे पवित्र थी. मैंने उसे कभी छुआ भी नहीं. केवल वो ही उसे देखते थे. मुझे याद है जब भी मैं उनके लिए केवल दो जोड़ी कपड़े पैक करती थी तो वो पूरे टूर पर बिना ज्यादा सोचे उन्हें ही बदल-बदल कर पहन लेते थे.”
राहुल द्रविड़ की पत्नी ने बताया, “उन्होंने कभी अपने गैजेट की परवाह नहीं की. उन्होंने मुश्किल से कभी ब्रांडेड खड़ी और कारों को लेकर दिलचस्पी दिखाई होगी. हां, अगर उनके बल्ले का वजन कुछ ग्राम भी बढ़ गया हो तो वो तुरंत उसे देखते और उसे सही करने में लग जाते.”
दो रूम क्यों बुक कराती थी पत्नी
विजेता ने बताया कि बच्चे कुछ बड़े होने के बाद वो भी पापा के क्रिकेट टूर पर साथ जाते थे. “जब हमने बच्चों के साथ क्रिकेट टूर पर जाना शुरू किया तो राहुल को सीरीज के दौरान बच्चों की मौजूदगी काफी अच्छी लगती थी. उस वक्त भी जब बच्चे बहुत छोटे थे. हम यह सुनिश्चित करते थे कि हमारे लिए दो रूम बुक हों. मैच से एक दिन पहले बच्चों को यह कह दिया जाता कि उनके पिता को कुछ समय के लिए अकेला छोड़ने की जरूरत है. राहुल द्रविड़ उस रूम में जाते और ध्यान करते और मानसिक दर्शन में लग जाते.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Birthday special, Cricket news, Rahul Dravid, Team india
FIRST PUBLISHED : January 11, 2023, 15:14 IST
[ad_2]
Source link