Home Breaking News Delhi Airport: चेकिंग के दौरान ऑस्ट्रेलियाई महिला के बैग से ज्वैलरी, कैश चोरी, सीआईएसएफ कर्मी के खिलाफ FIR

Delhi Airport: चेकिंग के दौरान ऑस्ट्रेलियाई महिला के बैग से ज्वैलरी, कैश चोरी, सीआईएसएफ कर्मी के खिलाफ FIR

0

[ad_1]

दिल्ली एयरपोर्ट (फाइल फोटो)

दिल्ली एयरपोर्ट (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

दिल्ली एयरपोर्ट पर एक ऑस्ट्रेलियाई महिला के बैग से ज्वैलरी और कैश चोरी होने का मामला सामना आया है। महिला का आरोप है कि एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान उसके बैग से ज्वैलरी और करीब 50 हजार रुपए की विदेशी मुद्रा चोरी हुई। शिकायत के बाद अज्ञात सीआईएसएफ कर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित महिला ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय सेक्शन से घरेलू उड़ान सेक्शन में आने के दौरान यह घटना घटी।

खबर के अनुसार, अकेशनी सिंह गौर (40 वर्षीय) बीती 11 अगस्त को एयर इंडिया की फ्लाइट से सिडनी से दिल्ली पहुंची थी। दिल्ली एयरपोर्ट से उन्हें हैदराबाद के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी थी। आरोप है कि इसी दौरान उनके हैंडबैग से ज्वैलरी और कैश चोरी हुए। अकेशनी सिंह अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत आईं थी। पीटीआई के साथ फोन पर बातचीत में अकेशनी सिंह ने बताया कि उन्हें चोरी का तब पता चला, जब वह हैदराबाद पहुंची। पूरी यात्रा के दौरान वह सिर्फ दिल्ली एयरपोर्ट पर चेकिंग के समय ही उनका हैंडबैग उनके सामने नहीं था। यही वजह है कि उन्होंने सामान की चेकिंग करने वाले सुरक्षाकर्मियों पर चोरी का शक जाहिर किया है। 

अकेशनी सिंह ने बताया कि वह हर अथॉरिटी जैसे नागरिक उड्डयन मंत्री से लेकर एयरपोर्ट सिक्योरिटी, दिल्ली पुलिस, सीआईएसएफ आदि को पत्र लिखकर जांच की मांग कर चुकी हैं। बीते 30 दिसंबर को उन्हें इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के एसएचओ का ईमेल मिला है, जिसमें उन्होंने अकेशनी सिंह को जांच में शामिल होने की बात लिखी है। सीआईएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने भी कहा है कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here