Home Sports PAK vs NZ: न्‍यूजीलैंड के दूसरा वनडे जीतकर किया हिसाब बराबर…टीम को जिताने अंत तक अकेले लड़ते रहे पाक कप्‍तान

PAK vs NZ: न्‍यूजीलैंड के दूसरा वनडे जीतकर किया हिसाब बराबर…टीम को जिताने अंत तक अकेले लड़ते रहे पाक कप्‍तान

0
PAK vs NZ: न्‍यूजीलैंड के दूसरा वनडे जीतकर किया हिसाब बराबर…टीम को जिताने अंत तक अकेले लड़ते रहे पाक कप्‍तान

[ad_1]

नई दिल्‍ली. डवोन कॉनवे (Devon Convay) के शतक के दम पर न्‍यूजीलैंड की टीम ने कराची में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान पाकिस्‍तान पर 79 रनों से जीत दर्ज की. इसके साथ ही न्‍यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में जबर्दस्‍त वापसी करते हुए 1-1 से बराबरी कर ली है. पहला मुकाबला पाकिस्‍तान ने छह विकेट से अपने नाम किया था. पहले बैटिंग करते हुए न्‍यूजीलैंड की टीम ने 261 रन बनाए. लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी बाबर आजम (Babar Azam) की टीम जवाब में 182 रन पर ही ऑलआउट हो गई.

कोनवे-विलियमसन की साझेदारी

टॉस जीतकर पहले बैटिंग के लिए उतरी न्‍यूजीलैंड की टीम ने सस्‍ते में फिन एलन का विकेट गंवा दिया था. इसके बाद कप्‍तान केन विलियमसन मैदान पर डेवोन कॉनवे का साथ निभाने के लिए आए. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 181 रनों की साझेदारी बनी. इस दौरान कोनवे ने अपना शतक पूरा किया. 13 चौके और एक छक्‍के की मदद से कोनवे ने 101 रन बनाए जबकि केन विलियमसन के बल्‍ले से अहम 85 रन आए.

नवाज-नसीम ने कराई वापसी

मैच में मुश्किल में घिरी नजर आ रही पाकिस्‍तान की टीम की वापसी मोहम्‍मद नवाज और नसीम शाह ने कराई. पहले नसीम ने शतकवीर डवोन कोनवे को आउट किया. इसके बाद नवाज ने 13 गेंदों पर चार विकेट निकालकर न्‍यूजीलैंड के बैटिंग ऑडर की कमर तोड़ दी. अंत में मिशेल सेंटनर ने 37 रनों का अहम योगदान दिया. न्‍यूजीलैंड की टीम 50वें ओवर में 261 रन पर ऑलआउट हो गई. नसीम शाह को तीन विकेट मिले.

पहले ‘साईं बाबा’ के नाम पोस्‍ट लिखकर सेलेक्‍टर्स पर साधा था निशाना…ट्रिपल सेंचुरी जड़कर बैटर ने अब यूं दी सफाई

IND vs SL 2nd ODI Live Streaming: लंका को पस्‍त कर कोलकाता में जीत लो सीरीज, टीवी पर यूं उठाएं फ्री में मैच का लुत्‍फ

बाबर आजम की फिफ्टी

लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान पाकिस्‍तान की टीम के दोनों ओपनिंग बैटर सस्‍ते में आउट हुए. फखर जमां अपना खाता तक नहीं खोल पाए. इमाम उल हक छह रन बनाकर आउट हुए. नंबर-3 पर बैटिंग के लिए आए बाबर आजम ने इसके बाद रन बनाने की जिम्‍मेदारी उठाई. 114 गेंदों का सामना करने के बाद कप्‍तान ने 79 रनों की धीमी पारी खेली. मोहम्‍मद रिजवान ने भी 28 रनों का योगदान दिया. हैरिस सोहेल 10 रन का योगदान ही दे पाए. आगह खान ने 25 रन जरूर बनाए लेकिन अन्‍य बैट्समैन से बाबर को कोई योगदान नहीं मिला. जिसके चलते 43वें ओवर में पाकिस्‍तान की टीम ऑलराउट हो गई.

Tags: Babar Azam, Devon Conway, Kane williamson, Mohammad Nawaz, Naseem Shah, PAK vs NZ, Pakistan vs New Zealand

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here