Home Breaking News इवेंट में पहुंच उर्वशी रौतेला ने बांधे चिरंजीवी की तारीफों के पुल, दर्शक वहीं लगाने लगे ऋषभ पंत के नारे

इवेंट में पहुंच उर्वशी रौतेला ने बांधे चिरंजीवी की तारीफों के पुल, दर्शक वहीं लगाने लगे ऋषभ पंत के नारे

0
इवेंट में पहुंच उर्वशी रौतेला ने बांधे चिरंजीवी की तारीफों के पुल, दर्शक वहीं लगाने लगे ऋषभ पंत के नारे

[ad_1]

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, वह अपने काम और अभिनय के चलते कम क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ अपने कथित अफेयर को लेकर अधिक चर्चा बटोरती नजर आती हैं। इन दिनों उर्वशी जहां भी जाती हैं, लोग उनके सामने ऋषभ पंत के नाम का जिक्र करते नजर आने लगते हैं। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, उर्वशी एक इवेंट में शामिल हुईं। यहां उन्होंने स्टेज पर आकर माइक हाथ में लेकर जैसे ही बोलना शुरू किया, लोग ऋषभ पंत के नारे लगाने लगे। इससे उर्वशी काफी असहज होती नजर आईं।

बता दें कि उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वाल्टेयर वीरय्या’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके लिए हाल ही में वह विशाखापट्टनम गई थीं। प्रमोशनल इवेंट का एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इवेंट के दौरान उर्वशी ने जैसे ही कुछ बोलना शुरू किया तभी दर्शक दीर्घा में अचानक ऋषभ पंत का नाम गूंजने लगा। लोगों के जोर- जोर से पंत-पंत चिल्लाने की वजह से उर्वशी अपनी स्पीच देते हुए बार-बार रुक जाती हैं। उर्वशी स्पीच देना शुरू कर देती हैं, लेकिन लोग ऋषभ के नारे लगाना बंद नहीं करते हैं। 

Thursday Throwback: जब शाहरुख की पार्टी में अपना टिफिन खोलकर बैठ गए आमिर, किंग खान भी रह गए थे हैरान
हालांकि, खूब शोर के बीच भी उर्वशी स्पीच देना शुरू करती हैं। वह इस दौरान सुपरस्टार चिरंजीवी की तारीफों के पुल बांधती नजर आईं। वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब उर्वशी को देख लोगों ने ऋषभ पंत के नाम के नारे लगाए हों। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी कहती हैं, ‘चिरंजीवी के साथ काम करना मेरे लिए बड़ी बात है। चिरंजीवी सर के नाम का मतलब है ‘अमर।’ यह अपने फैंस के लिए अमर हैं।’ उर्वशी ने यह वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘यह प्यार ही है, जिसकी वजह से मैं हूं।’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here