[ad_1]
हाइलाइट्स
कुलदीप को चहल की जगह मौका मिला था
चहल ने कुलदीप का मैच के बाद लिया इंटरव्यू
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका (IND v SL) के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार जीत दिलाने में स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की भूमिका अहम रही, जिन्हें युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया था. कुलदीप ने अपने 10 ओवर के कोटे में 51 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटों का दोहरा शतक भी पूरा किया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें युजवेंद्र चहल साथी स्पिनर कुलदीप यादव का इंटरव्यू लेते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में कुलदीप 200 इंटरनेशनल विकेट से अनजान दिखाई देते हैं. वह चहल को इस रिकॉर्ड को याद दिलाने के लिए धन्यवाद देते हैं.
दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया. यह वीडियो भारत बनाम श्रीलंका दूसरे वनडे मैच के बाद का है. ईडन गार्डंस स्टेडियम में चहल साथी स्पिनर कुलदीप से उनके शानदार प्रदर्शन को लेकर सवाल करते हैं. कुलदीप ने इस दौरान अपने गेम प्लान को बताया और साथ ही यह भी खुलासा किया कि टीम मीटिंग में श्रीलंका के किस बैटर को आउट करने के लिए उनकी टीम ने खास रणनीति बनाई थी.
यह भी पढ़ें:60 या 70 रन तो हर कोई बनाता है… Prithvi Shaw अगर 400 रन बनाए होते तो.. Sunil Gavaskar ने क्यों कहा ऐसा?
!
Presenting special edition of Chahal TV from Kolkata
: @yuzi_chahal interviews Milestone Man @imkuldeep18 post #TeamIndia’s victory in the 2⃣nd #INDvSL ODI – By @ameyatilak
Full interview https://t.co/K1dRVC6BCH pic.twitter.com/Ixk7rLCB1P
— BCCI (@BCCI) January 13, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IND vs SL, India Vs Sri lanka, Kuldeep Yadav, Team india, Yuzvendra Chahal
FIRST PUBLISHED : January 13, 2023, 12:11 IST
[ad_2]
Source link