[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की बहुचर्चित टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के महिलाओँ के टूर्नामेंट में टीमों की संख्या बढ़ाई जा रही है. बीसीसीआई ने इसके लिए टेंडर मंगवाया है जिसकी लिए काफी एंट्री मिली है. 25 जनवरी को बोर्ड द्वारा टीम को हासिल करने वालों के नाम की घोषणा की जाएगी. महिला टीम की फ्रेंचाइजी हासिल करने की रेस में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस समेत 8 फ्रेंचाइजी शामिल है.
ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीमें इस प्रक्रिया में शामिल होगी. पुरुष आईपीएल में बाकी की दो टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि वो टेंडर के डॉक्यूमेंट जमा कराएगी या नहीं.
न्यूजीलैड और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम का ऐलान, पृथ्वी शॉ को टी20, सूर्यकुमार को टेस्ट में मौका
आईपीएल में हिस्सा लेने वाली सिर्फ 10 टीमों ही महिला आईपीएल के लिए टीमों के बोली नहीं लगा रही. इसके अलावा बाहर से भी महिलाओं के 5 टीमों के होने वाले आईपीएल के लिए टीम खरीदने के लिए टेंडर में शामिल हो सकती है. बीसीसीआई ने 3 जनवरी को टीमों के लिए टेंडर निकाला था जिसके लिए आखिरी तारीख 23 जनवरी तय की गई है. गौरतलब है कि टीम के लिए टेंडर देने वाली टीम के पास मार्च 2022 तक कम से कम नेट वर्थ 1000 करोड़ रुपए होने चाहिए.
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम घोषित, सूर्यकुमार यादव और ईशान को मौका
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Harmanpreet kaur, IPL 2023, Smriti mandhana
FIRST PUBLISHED : January 13, 2023, 23:59 IST
[ad_2]
Source link