Home Sports BBL: कंगारू बैटर ने आखिरी गेंद पर यूं पलट दी बाजी, रोहित शर्मा के खड़े हुए कान!

BBL: कंगारू बैटर ने आखिरी गेंद पर यूं पलट दी बाजी, रोहित शर्मा के खड़े हुए कान!

0
BBL: कंगारू बैटर ने आखिरी गेंद पर यूं पलट दी बाजी, रोहित शर्मा के खड़े हुए कान!

[ad_1]

नई दिल्‍ली. भारत और ऑस्‍ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच टेस्‍ट सीरीज को शुरू होने में अब करीब 20 दिन का ही वक्‍त बचा है. ऐसे में कंगारू टीम का बैटर मैट रेन्शॉ (Matt Renshaw) बल्‍ले से आतंक मचा रहा है. मैट रेन्‍शॉ एक के बाद एक ऐसी पारियां खेल रहे हैं जिसे देखते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की चिंताएं बढ़ना तय है. बिग बैश लीग (Big Bash League 2022-23) के मुकाबले में सोमवार को रेन्‍शॉ ने अपनी टीम ब्रिसबेन हीट को हारी हुई बाजी में जीत दिलाई. एडम जम्‍पा की टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचकर भी निराशा के साथ वापस लौटना पड़ा.

मैट रेन्‍शा ने यूं पलट दिया मैच

मेलबर्न स्‍टार के खिलाफ मुकाबले में ब्रिसबेन हीट को जीत के लिए आखिरी ओवर में नौ रन की दरकार थी. पहली पांच गेंद पर केवल पांच रन ही आए. ऐसे में आखिरी गेंद पर टीम को जीत के लिए हर हाल में चौका लगाना अनिवार्य था. स्‍ट्राइक पर मैट रेन्‍शा थे. उन्‍होंने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के स्‍टाइल में आखिरी गेंद पर स्‍कूप शॉट लगाकर चौका निकाला. इस तरह एडम जम्‍पा की टीम जीत के एकदम करीब आने के बाद भी मुकाबला अपने नाम नहीं कर पाई.

मेलबर्न हीट ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 159 रन ठोक दिए. लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी ब्रिसबेन हीट ने मैट रैन्‍शॉ की 56 गेंदों पर 90 रन की पारी के दम पर आखिरी गेंद पर मुकाबला अपने नाम किया. रेन्‍शॉ ने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्‍के लगाए.

रोहित शर्मा की बड़ी मुसीबत

ऑस्‍ट्रेलियाई टीम छह साल बाद भारतीय सरजमीं पर टेस्‍ट सीरीज खेलने के लिए आई है. इसी बीच दो बार भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया का दौरा किया और दोनों बाद मेजबानों को टेस्‍ट सीरीज में मात दी. ऐसे में पैट कमिंस की कप्‍तानी वाली टीम इस सीरीज को अपने नाम करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी. मैन रेन्‍शा ने इससे पहले दिसंबर में ऑस्‍ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट क्‍वीन्‍सलैंड प्रीमियर लीग में खेलते हुए 345 रन ठोक दिए थे. इस तूफानी पारी में रेन्‍शा ने 38 चौकों के साथ 12 छक्के लगाए थे. ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह सीरीज जीतना इतना भी आसान साबित नहीं होगा.

Tags: BBL, Big bash league, IND vs AUS, India vs Australia, Matt renshaw, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here