Home Breaking News ‘पाकिस्तान ने सबक सीख लिए हैं’: भारत से तीन युद्ध के सवाल पर बोले शहबाज शरीफ, पीएम मोदी से की ये अपील

‘पाकिस्तान ने सबक सीख लिए हैं’: भारत से तीन युद्ध के सवाल पर बोले शहबाज शरीफ, पीएम मोदी से की ये अपील

0
‘पाकिस्तान ने सबक सीख लिए हैं’: भारत से तीन युद्ध के सवाल पर बोले शहबाज शरीफ, पीएम मोदी से की ये अपील

[ad_1]

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी।
– फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बीते कुछ दिनों में अपने देश की सच्चाई से मुंह मोड़ने की जगह जनता को असली स्थितियों से अवगत करा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान के लिए बार-बार ऋण मांगने की तुलना भीख मांगने से की थी और कहा था कि उन्हें इसकी वजह से शर्मिंदा होना पड़ता है। अब उन्होंने भारत से रिश्तों को लेकर भी बयान दिया है। शरीफ ने कहा है कि भारत से तीन युद्ध के बाद उनका देश अपने सबक सीख चुका है। 

पश्चिमी एशिया के प्रमुख मीडिया संस्थानों में से एक अल-अरेबिया को दिए इंटरव्यू में जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से भारत के साथ रिश्तों को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से तीन युद्धों में पाकिस्तान ने सबक सीखे हैं और वे अब शांति चाहते हैं। उन्होंने चैनल के माध्यम से ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है, लेकिन कश्मीर में जो कुछ भी हो रहा है, वह रुकना चाहिए। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here