Home Breaking News Chandigarh Mayor Poll: भाजपा के अनूप गुप्ता बने मेयर, AAP के जसबीर लाड्डी को एक वोट से हराया

Chandigarh Mayor Poll: भाजपा के अनूप गुप्ता बने मेयर, AAP के जसबीर लाड्डी को एक वोट से हराया

0
Chandigarh Mayor Poll: भाजपा के अनूप गुप्ता बने मेयर, AAP के जसबीर लाड्डी को एक वोट से हराया

[ad_1]

भाजपा के अनूप गुप्ता बने चंडीगढ़ के मेयर।

भाजपा के अनूप गुप्ता बने चंडीगढ़ के मेयर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के अनूप गुप्ता चंडीगढ़ के नए मेयर बन गए हैं। उन्होंने आप के जसबीर सिंह लाड्डी को मात दी। जसबीर सिंह को 14 वोट मिले, वहीं अनूप गुप्ता को 15 वोट मिले। कोई वोट क्रॉस नहीं हुआ। कुल 29 वोट पड़े। इसके अलावा सीनियर डिप्टी मेयर और मेयर का पद भी भाजपा को ही मिला है। 

सीनियर डिप्टी मेयर का पद भी भाजपा के खाते में आ गया है। इसके लिए कुल 29 वोट पड़े। भाजपा के कंवरजीत राणा को 15 वोट मिले। आप की तरुणा मेहता को 14 वोट मिले। भाजपा से हरजीत सिंह डिप्टी मेयर चुने गए हैं।


सांसद ने लगाया जय श्री राम का नारा

सांसद किरण खेर ने अपना वोट दिया और फिर जय श्री राम का नारा लगाया। इसके जवाब में आप पार्षदों ने जो बोले सो निहाल का नारा लगाया। इस दौरान वोटिंग पेपर में प्रिंट में स्याही के निशान पर बवाल हो गया हालांकि पीठासीन अधिकारी ने कहा कि इससे कोई समस्या नहीं होगी। अभी तक 10 वार्ड के पार्षद वोट दे चुके हैं। 


गुरबख्श रावत के आप में शामिल होने की अफवाह

चुनाव से पहले ही कांग्रेस की स्टार पार्षद गुरबख्श रावत के आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने की चर्चा तेज हो गई। इससे संबंधित एक फोटो भी तेजी से वायरल हो गई। वहीं कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे घटिया राजनीति बताया। वहीं गुरबख्श रावत कांग्रेस पार्षदों के साथ मीडिया के सामने भी आईं।

कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पार्षद ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। भाजपा ने अनूप गुप्ता जबकि आप ने जसबीर सिंह लाड्डी को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया था। चुनाव के मद्देनजर नगर निगम भवन और उसके 50 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई थी।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here