[ad_1]
01:59 PM, 18-Jan-2023
सिसोदिया ने एलजी पर लगाए कई आरोप
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सवाल किया कि आखिर उनको कबीले के सरदार के तौर पर काम करने का अधिकार किसने दिया। उनको सरकार की राय पर काम करने का हक है, मगर वे सरकार के उलट काम करने के साथ-साथ सरकार को काम करने से रोक रहे हैं। सरकार की बात मानना उनके लिए जरूरी है। उपराज्यपाल ने एमसीडी में 10 पार्षद मनोनीत करने में भी तानाशाही की है। सरकार की सिफारिश पर पार्षद मनोनीत किए जाने चाहिए थे अभी तक राज्य सरकार की सिफारिश पर ही उपराज्यपाल ने पार्षद मनोनीत किए हैं मगर उन्होंने अधिकारियों को धमका कर अपनी मर्जी से पार्षद मनोनीत कर दिए हैं। सिसोदिया ने हज कमेटी में कांग्रेस पार्षद को सदस्य बनाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जो अभी तक पार्षद के तौर पर शपथ नहीं ले पाई है उन्हें कैसे पार्षद के नाते कमेटी में सदस्य बना दिया।
01:52 PM, 18-Jan-2023
उपराज्यपाल कबीले के सरदार की तरह कर रहे काम- सिसोदिया
एमसीडी पर चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि स्थानीय निकाय के संबंध में केंद्र सरकार को नहीं बल्कि राज्य सरकार को निर्णय लेने का अधिकार है। इस संबंध में संविधान में स्पष्ट तौर पर उल्लेख है। मगर उपराज्यपाल किसी भी नियम कानून और संविधान को नहीं मान रहे हैं, वह तानाशाही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी कबीले के सरदार नहीं बल्कि उपराज्यपाल हैं उनको संविधान को मानना पड़ेगा। मगर वह कबीले के सरदार के तौर पर काम कर रहे हैं। वह बड़े कबीले के सरदार के निर्देश पर काम कर रहे हैं। वह अपने बड़े सरदार को खुश करने में लगे हुए हैं।उनका काम बड़े सरदार को खुश करने के बजाय संविधान के तहत काम करने का है। उपराज्यपाल ने संविधान का अपमान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी हुई है, इसी तरह उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और संविधान पीठ का अपमान करने में भी कमी नहीं छोड़ रखी है। वह कबीले के सिस्टम के तहत काम कर रहे हैं।
01:01 PM, 18-Jan-2023
…ऐसे तो भाजपा सदस्य भी हिंदू विरोधी हुएः सौरभ भारद्वाज
सौरभ भारद्वाज के बोलने के दौरान ही भाजपा सदस्य विजेंद्र गुप्ता सदन में लौटे। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पार्षद मनोनीत करने की प्रक्रिया पूरी तरह गैरकानूनी है। सौरभ भारद्वाज ने कल भाजपा सदस्यों के काले कपड़े पहन कर आने के मामले में उन्हें 1 साल तक सदन से निलंबित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कल दिल्ली विधानसभा मकर सक्रांति और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कर रही थी, इस शुभ दिन वह काले कपड़े पहन कर आए यह गलत था। लोकसभा में एक दिन कांग्रेसी सदस्यों के काले कपड़े पहन कर आने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि यह एक शुभ दिन काले कपड़े पहन कर आए हैं, यह हिंदू विरोधी हैं। इस तरह तो भाजपा सदस्य भी हिंदू विरोधी साबित हुए।
12:59 PM, 18-Jan-2023
सौरभ भारद्वाज ने पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने के मामले में, अन्य सदस्यों की शिक्षा के मामले में राज्यपाल की ओर से दिए गए तर्क को भी गैरकानूनी करार दिया। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल के तथ्य के अनुसार सत्य शर्मा के बजाय नीमा भगत को पीठासीन अधिकारी बनाया जाना चाहिए था। उन्होंने पार्षद मनोनीत करने के मामले में भी उपराज्यपाल को भी कटघरे में खड़ा किया। सौरभ ने कहा कहा कि उपराज्यपाल ने भाजपा नेताओं को पार्षद मनोनीत किया है।
12:56 PM, 18-Jan-2023
सौरभ भारद्वाज ने एलजी पर लगाई आरोपों की झड़ी
भाजपा विधायकों के सदन से बाहर जाने के बाद विधानसभा में एमसीडी चुनाव के बाद महापौर के चुनाव में उपराज्यपाल की संदिग्ध भूमिका पर चर्चा आरंभ हुई। चर्चा की शुरुआत आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने की। वह उपराज्यपाल पर आरोपों की झड़ी लगा रहे हैं। वह बोले, एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिले जनादेश के खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है। उन्होंने पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने के मामले में सवाल खड़ा किया और कहा कि बेईमानी कराने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने में नियमों का पालन नहीं हुआ। उन्होंने उपराज्यपाल के मुकेश गोयल के संबंध में एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के आरोप को फर्जी करार दिया।
12:38 PM, 18-Jan-2023
पानी में तेजाब नहीं मिला तो भाजपा विधायक क्या सदस्यता समाप्त कराएंगे- विस अध्यक्ष
भाजपा सदस्य मोहन सिंह बिष्ट ने यमुना नदी के पानी के सैंपल विधानसभा अध्यक्ष को दिए और कहा कि इसमें तेजाब है। विधानसभा अध्यक्ष ने पूछा कि इसमें तेजाब नहीं मिला तो वह उनकी सदस्यता समाप्त कराएंगे। इसके बाद मोहन सिंह बिष्ट को मार्शल आउट करा दिया गया। इस पर भाजपा के अन्य सदस्यों ने सदन का बहिष्कार किया।
12:33 PM, 18-Jan-2023
विस अध्यक्ष ने भाजपा का प्रस्ताव फाड़ा
विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा का चर्चा कराने संबंधी मांग के प्रस्ताव को फाड़ दिया। इस पर भाजपा सदस्य अपनी सीटों पर खड़े हो गए। विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा सदस्य अजय महावर को मार्शल आउट कराया। इसके बाद भाजपा सदस्य ओम प्रकाश शर्मा, अनिल बाजपेयी को भी मार्शल आउट करा दिया। ऐसा इललिए किया गया क्योंकि वह आसन के सामने आकर विरोध जता रहे थे।
12:31 PM, 18-Jan-2023
विस अध्यक्ष ने नहीं कराई यमुना सफाई पर चर्चा
भाजपा सदस्यों ने यमुना की सफाई पर चर्चा कराने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने चर्चा करने से मना किया तो भाजपा सदस्य इस मामले को लेकर विरोध जता रहे हैं। विरोध जताते हुए भाजपा सदस्य सीटों पर खड़े हो गए, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा सदस्य अभय वर्मा को मार्शल आउट कराया।
12:29 PM, 18-Jan-2023
रिश्वत में मिली नोटों की गड्डी लेकर पहुंचे आप विधायक महेंद्र गोयल
आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल ने रिश्वत देने का आरोप लगाया। वह रिश्वत के तौर पर मिले रुपए की गड्डी लेकर सदन में पहुंचे। महेंद्र गोयल ने कहा कि रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल में कर्मचारियों को नौकरी देने के मामले में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है और यह कर्मचारी लोगों का इलाज करने के दौरान रिश्वत मांगते हैं। उन्होंने इस संबंध में जब कई जगह शिकायत की तो संबंधित कंपनी ने उनको चुप रहने के लिए रिश्वत देने का ऑफर किया। उन्होंने बताया कि इस मामले का खुलासा करने के लिए उन्होंने कंपनी के साथ बातचीत की और उन्होंने मुझे कुछ रुपए रिश्वत के तौर पर दिए। इस बारे में मैंने पुलिस और अन्य जगह शिकायत की मगर उनकी शिकायत पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, इसलिए वह ये मुद्दा सदन में उठा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने उनके इस मामले को विधानसभा की कमेटी के पास जांच के लिए भेजा।
12:20 PM, 18-Jan-2023
कुछ देर तक नहीं हो सका कोई कामकाज
उधर भाजपा सदस्यों ने भी पलटवार करते हुए उन पर हमला बोला इस कारण कुछ देर तक हंगामा हुआ और कोई कामकाज नहीं हो सका।
12:19 PM, 18-Jan-2023
यमुना सफाई के मुद्दे पर भाजपा चाहती है बहस
दिल्ली विधानसभा में यमुना की सफाई को लेकर हंगामा हुआ। भाजपा सदस्य जितेंद्र महाजन ने 280 नियम के तहत यमुना की सफाई का मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार पर यमुना की सफाई नहीं करने और सफाई के नाम पर घोटाला करने का आरोप लगाया, जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने हंगामा किया।
12:10 PM, 18-Jan-2023
Delhi Assembly: नोटों की गड्डी लेकर पहुंचे आप MLA, बोले- नर्सों की भर्ती के लिए मुझे रिश्वत देने की कोशिश हुई
तीसरे दिन भी जारी है हंगामा
दिल्ली विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र का आज तीसरा दिन है और आज भी सदन में पक्ष-विपक्ष का हंगामा जारी है। जहां पहले दिन भाजपा विधायक ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर, दूसरे दिन काली पगड़ी पहनकर आए थे, वहीं बुधवार को भाजपा के सभी विधायक यमुना नदी का प्रदूषित जल लेकर पहुंच गए हैं।
[ad_2]
Source link