Home Sports IND vs NZ: रोहित शर्मा ने इस मैच विनर को किया बाहर, पहले वनडे में हो कर दी बहुत बड़ी गलती!

IND vs NZ: रोहित शर्मा ने इस मैच विनर को किया बाहर, पहले वनडे में हो कर दी बहुत बड़ी गलती!

0
IND vs NZ: रोहित शर्मा ने इस मैच विनर को किया बाहर, पहले वनडे में हो कर दी बहुत बड़ी गलती!

[ad_1]

India vs New Zealand, 1st ODI Playing 11: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे मैच हैदराबाद में खेल रही है. इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. रोहित ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक ऐसे खिलाड़ी को बाहर करने का फैसला किया, जिसने श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था.

तीन तेज गेंदबाजों को मिला मौका

कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे के लिए प्लेइंग-11 में तीन तेज गेंदबाजों को मौका दिया. उन्होंने शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को टीम में जगह दी जबकि स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को मौका मिला. उनके अलावा वॉशिंगटन सुंदर और हार्दिक पांड्या को बतौर ऑलराउंडर टीम में जगह मिली. एक खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद टीम से बाहर रहा.

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में दिखाया था दम

उमरान मलिक शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में मौका दिया गया था और उन्होंने अच्छा खेल भी दिखाया लेकिन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही वनडे मैच से उन्हें बाहर करना पड़ा. जम्मू-कश्मीर के इस पेसर ने अभी तक 7 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वनडे में उन्होंने 12 और टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में कुल 9 विकेट लिए हैं. ईडन गार्डन्स में खेले गए अपने पिछले वनडे में उमरान ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था और उस मैच में 2 विकेट भी लिए.

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi– अब किसी और की ज़रूरत नहीं

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here