[ad_1]
हाइलाइट्स
वसीम अकरम ने विदेशी कोच पर साझा किया अपना विचार
बताया क्यों विदेशी कोच ने ठुकराया कोच बनने का ऑफर
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हैं वसीम अकरम
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम में उथल-पुथल जारी है. पीसीबी के चैयरमैन पद से रमीज राजा (Ramiz Raja) के हटने के बाद अगले चैयरमैन नजम सेठी (Najam Sethi) बने हैं. सेठी के आने के बाद पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afrid) को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है. सेठी और अफरीदी अहम पद पर काबिज होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट के लगातार सुधार में जुटे हुए हैं. हाल ही में सेठी ने टीम की बेहतरी के लिए विदेशी कोच का सुझाव दिया था. जिसके बाद मिकी आर्थर (Mickey Arthur) से बोर्ड ने बातचीत करनी शुरू, लेकिन ऑर्थर नहीं माने और पीसीबी के ऑफर को ठुकरा दिया.
मिकी आर्थर के इंकार के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम (Wasim Akram) ने अपना विचार साझा किया है. उन्होंने क्रिकेट पाकिस्तान के साथ हुई खास बातचीत के दौरान कहा, ‘अगर आप मुझसे सुनना चाहते हैं तो मेरे हिसाब से विदेशी कोच अब यकीनन हमारे साथ नहीं आना चाहेंगे. सबको भलीभांति पता है कि बोर्ड का कार्यकाल खत्म होगा या पाकिस्तान क्रिकेट में नए बोर्ड का आगमन होगा तो उनका भी कॉन्ट्रेक्ट रद्द कर दिया जाएगा. ऐसे में अगर आपको विदेशी कोच नहीं मिल रहें तो आपको पाकिस्तान के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पूर्व खिलाड़ियों को ही कोच बनाना चाहिए.’
यह भी पढ़ें- Ind vs NZ: शुभमन गिल के बल्ले को रोकना हुआ मुश्किल, जमाया लगातार दूसरा वनडे शतक
खबरों की माने तो मिकी आर्थर ने पीसीबी का ऑफर इस लिए ठुकराया है, क्योंकि मौजूदा समय में वह डर्बीशर के साथ एक दीर्घकालिन अनुबंध से जुड़े हुए हैं. पीसीबी ने एक बयान में बताया कि, ‘डर्बीशर के साथ उनका दीर्घकालिन अनुबंध है. हमने उनसे सलाहकार के तौर पर भी हमारे साथ काम करने की कोशिश की, लेकिन विभिन्न कारणों से यह संभव नहीं हो पाया.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Pakistan, Ramiz Raja, Shahid afridi, Wasim Akram
FIRST PUBLISHED : January 18, 2023, 16:09 IST
[ad_2]
Source link