Home Sports IND vs NZ : न्‍यूजीलैंड के अनजान बैटर ने शतक ठोककर कर ली धोनी की बराबरी, कोई नहीं कर पाया था ऐसा

IND vs NZ : न्‍यूजीलैंड के अनजान बैटर ने शतक ठोककर कर ली धोनी की बराबरी, कोई नहीं कर पाया था ऐसा

0
IND vs NZ : न्‍यूजीलैंड के अनजान बैटर ने शतक ठोककर कर ली धोनी की बराबरी, कोई नहीं कर पाया था ऐसा

[ad_1]

नई दिल्‍ली. हैदराबाद वनडे में भारत की टीम ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ (India vs New Zealand) 350 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्‍य रखा तो ऐसा लगा कि टीम इंडिया इस मैच को आसानी से जीत लेगी. शुरुआत में भारत को मुकाबले में आसानी से विकेट भी मिल गए. महज 89 रन पर ही कीवियों के चार बैटर आउट हो चुके थे. इस मैच में पुछल्‍ले बैटर के रूप में मैदान पर आए न्‍यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) ने टीम इंडिया की नाक में दम करके रख दिया. ब्रेसवेल ने ना सिर्फ तूफानी शतक ठोक दिया बल्कि मिशेल सेंटनर के साथ मिलकर 162 रनों की साझेदारी भी बना दी.

ब्रेसवेल ने की धोनी की बराबरी
इस तूफानी शतक के दम पर माइकल ब्रेसवेल ने धोनी के बड़े रिकॉर्ड की बरबारी भी कर ली है. माही को मैच फिनिशिर के रूप में भी जाना जाता था. ऐसा इसलिए क्‍योंकि पूर्व कप्‍तान निचले क्रम में बैटिंग करने के लिए आते थे. वो अक्‍सर ना सिर्फ टीम को मुश्किल से निकालते थे बल्कि मुकाबला भी जिताते थे.
” isDesktop=”true” id=”5242809″ >

धोनी के नाम यह खास रिकॉर्ड है कि वो नंबर-7 या इससे निचले क्रम पर खेलते हुए दो बार वनडे क्रिकेट में शतक ठोक चुके हैं. आज माइकल ब्रेसवेल ने भी यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. इससे पहले बीते साल उन्‍होंने आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में 127 रन की पारी पुछल्‍ले बैट्समैन के रूप में ही खेली थी.

Tags: IND vs NZ, India vs new zealand, Ms dhoni, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here