Home Breaking News Snowfall in Himachal Pradesh: बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाड़, मनाली-लेह नेशनल हाईवे बंद

Snowfall in Himachal Pradesh: बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाड़, मनाली-लेह नेशनल हाईवे बंद

0
Snowfall in Himachal Pradesh: बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाड़, मनाली-लेह नेशनल हाईवे बंद

[ad_1]

बर्फबारी

बर्फबारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है। शिमला और मनाली में भारी बर्फबारी हुई, जिससे पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ोतरी हुई है। बर्फ का मजा लेने के लिए पर्यटक शिमला के निकट पर्यटन स्थल कुफरी का रुख कर रहे हैं। मनाली में अब तक एक इंच बर्फबारी हुई है। उधर, अटल टनल रोहतांग में एक फीट और सोलंगनाला में 10 इंच बर्फबारी हुई है।

वहीं, मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) को बर्फबारी के कारण सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। दारचा शिंकुला मार्ग भी सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है। पांगी किलाड़ राजमार्ग (SH-26) सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है। काजा सड़क (NH-505) ग्राफू से काजा बंद है। स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों को हिदायत दी जाती है की बर्फबारी होने पर अनावश्यक यात्रा से बचें। सुमदो से लोसर चार पहिया वाहनों के लिए खुला है।

बर्फबारी के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ है। कुफरी-गालू-फागू के पास शिमला-ठियोग रोड पर फिसलन है। बर्फबारी की वजह से खिड़की के पास ठियोग-चौपाल मार्ग, नारकंडा के पास ठियोग-रामपुर मार्ग, नारकंडा के पास ठियोग-रामपुर मार्ग बाधित हुआ है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here