[ad_1]
हाइलाइट्स
आथिया और केएल राहुल की 23 जनवरी को होगी शादी
केएल ने न्यूजीलैंड सीरीज से लिया है ब्रेक
नई दिल्ली. लंबे इंतजार के बाद क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) 23 जनवरी को सात फेरे लेंगे. शादी की रस्मों की शुरुआत 21 जनवरी से होगी. ये सभी कार्यक्रम सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) के खंडाला के बंगले में होंगे. फंक्शन की शुरुआत से पहले आथिया एक सैलून के बाहर खूबसूरत लुक में देखी गईं. इस दौरान उनसे शादी की बाबत सवाल भी किए गए.
आथिया हल्के चेक वाली ड्रेस पहनकर सैलून पहुंचीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं. सैलून से निकलते वक्त जब मीडिया ने आथिया से शादी पर सवाल किया तो वह शरमा गईं. उन्होंने मुस्करा कर फोटो खिंचवाई और फौरन ही गाड़ी में बैठ कर निकल गईं. शादी के लिए आथिया और केएल राहुल की ड्रेस भी तय हो चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केएल की ड्रेस डिजाइनर राहुल विजय ने तैयार की है जबकि, आथिया के लिए एमी पटेल ने. राहुल शादी के दिन रॉयल लुक वाली शेरवानी में नजर आ सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Athiya shetty, KL Rahul, Off The Field, Suniel Shetty, Team india
FIRST PUBLISHED : January 20, 2023, 19:31 IST
[ad_2]
Source link