Home Breaking News Wrestlers Protest: आखिर बृजभूषण पर गिरी गाज, जांच होने तक पद से हटेंगे, बजरंग बोले- विरोध ले रहे हैं वापस

Wrestlers Protest: आखिर बृजभूषण पर गिरी गाज, जांच होने तक पद से हटेंगे, बजरंग बोले- विरोध ले रहे हैं वापस

0
Wrestlers Protest: आखिर बृजभूषण पर गिरी गाज, जांच होने तक पद से हटेंगे, बजरंग बोले- विरोध ले रहे हैं वापस

[ad_1]

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट।
– फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ बुधवार (18 जनवरी) को शुरू हुआ भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारत के 30 पहलवानों ने बुधवार को प्रदर्शन शुरू किया था।पहलवानों की मांग है कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को हटाया जाए और कुश्ती संघ को खत्म करके नए संघ का निर्माण किया जाए। इस बीच शुक्रवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के साथ बैठक की। बैठक के बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बैठक के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी मांगें रखीं और हमने इस पर चर्चा की। हमने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) को नोटिस जारी किया था, जब आरोप लगाए गए थे और उन्हें 72 घंटे के भीतर जवाब देने के लिए कहा था। 

जांच पूरी होने तक पद से हटेंगे बृजभूषण

केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि एक निरीक्षण समिति का गठन किया जाएगा और उसके लिए नामों की घोषणा शनिवार को की जाएगी। समिति चार सप्ताह में अपनी जांच पूरी करेगी और डब्ल्यूएफआई और उसके प्रमुख के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों की गहन जांच करेगी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण सिंह निरीक्षण समिति द्वारा जांच पूरी होने तक चार सप्ताह के लिए भारतीय कुश्ती संघ से अलग हो जाएंगे और वह जांच में शामिल होंगे। जांच पूरी होने तक डब्ल्यूएफआई की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर एक समिति नजर रखेगी। निगरानी समिति उनके खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करेगी।

पूनिया ने विरोध वापस लेने का किया एलान

पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री ने हमारी मांगों को सुना और उचित जांच का आश्वासन दिया। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं और हमें उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच होगी, इसलिए हम विरोध वापस ले रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here