Home Sports वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर को गर्लफ्रेंड ने जमकर पीटा… BCCI के कॉन्ट्रेक्ट से होगा बाहर! लगेगा लाखों का चूना

वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर को गर्लफ्रेंड ने जमकर पीटा… BCCI के कॉन्ट्रेक्ट से होगा बाहर! लगेगा लाखों का चूना

0
वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर को गर्लफ्रेंड ने जमकर पीटा… BCCI के कॉन्ट्रेक्ट से होगा बाहर! लगेगा लाखों का चूना

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 9 फरवरी से खेला जाएगा
2015 में टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ी को गर्लफ्रेंड ने पीटा

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क (Michael Clarke) का हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड जेड यारब्रॉ (Jade Yarbrough) इस दिग्गज क्रिकेटर को कैमरे के सामने पिटाई करती हुई नजर आ रही थीं. इस वीडियो के सामने आते हीं क्लार्क को लाखों का चूना लगने वाला है. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की मानें तो माइकल क्लार्क को आगामी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के कॉमेंट्री पैनल से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बॉर्डर-गावस्कर (Border-Gavaskar Trophy) सीरीज के लिए माइकल क्लार्क को कॉमेंट्री के लिए साइन किया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2015 में कंगारू टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले इस दिग्गज क्रिकेटर को घटना के बाद बीसीसीआई ने कॉमेंट्री पैनल से बाहर करने का मन बना लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई और क्लार्क के बीच लगभग 82 लाख रुपये में कॉन्ट्रेक्ट हुआ था. गर्लफ्रेंड के साथ विवाद के बाद भारतीय बोर्ड अब क्लार्क के कॉन्ट्रेक्ट को लेकर समीक्षा कर रहा है. बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया में भी उन्हें कई कॉन्ट्रेक्ट गंवाने पड़े हैं.

यह भी पढ़ें:VIDEO: युजवेंद्र चहल ने रायपुर के ड्रेसिंगरूम का कराया दीदार… खाने का मेन्यू भी दिखाया.. रोहित शर्मा बोले- अच्छा फ्यूचर है तेरा

50वें ग्राउंड पर 23वीं सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया… रायपुर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाज होंगे हावी.. टॉस बन सकता है बॉस

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 9 फरवरी से
ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत आ रही है. दोनों टीमों के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा. इस अहम सीरीज के लिए दोनों टीमें कमर कस चुकी हैं. भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का टिकट इसी सीरीज से मिलेगा. टीम इंडिया इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंच सकती है.

क्लार्क को पीटने की वजह प्यार में बेवफाई का है
माइकल क्लार्क को वीडियो में गर्लफ्रेंड के हाथों थप्पड़ और मुक्के खाते देखा जा सकता है. क्लार्क और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच सड़क पर हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे की वजह प्यार में बेवफाई बताई जा रही है. क्लार्क की गर्लफ्रेंड ने उनपर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया है. इसके बाद ही दोनों के बीच सड़क पर मारपीट हुई.

Tags: BCCI, Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Michael Clarke

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here