Home Sports VIDEO: कप्तान रोहित ने बीच मैदान पर किया ऐसा काम, जीत लिया टीम इंडिया के अरबों क्रिकेट फैंस का दिल

VIDEO: कप्तान रोहित ने बीच मैदान पर किया ऐसा काम, जीत लिया टीम इंडिया के अरबों क्रिकेट फैंस का दिल

0
VIDEO: कप्तान रोहित ने बीच मैदान पर किया ऐसा काम, जीत लिया टीम इंडिया के अरबों क्रिकेट फैंस का दिल

[ad_1]

Rohit Sharma Video: न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने बीच मैदान पर ऐसा काम किया है, जिससे उन्होंने टीम इंडिया के अरबों क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है. भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में कोई भी क्रिकेट फैन कप्तान रोहित शर्मा का ऐसा रूप नहीं भूल पाएगा. दरअसल, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट की तारें हिला कर रख दीं.

कप्तान रोहित ने बीच मैदान पर किया ऐसा काम

हुआ यूं कि टीम इंडिया की पारी के 10वें ओवर में जब कप्तान रोहित शर्मा ओवर की पांचवीं गेंद खेलने के लिए तैयार हो रहे थे, तभी अचानक हिटमैन का एक नन्हा फैन सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मैदान पर आकर रोहित शर्मा के गले जा लगा. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी अचानक बच्चे को अपने पास पाकर हैरान रह गए. इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी बच्चे को गले से लगाया, इतने में सुरक्षाकर्मी ने आकर बच्चे को पीछे से पकड़ लिया और जोर से खींचने की कोशिश की. 

जीत लिया टीम इंडिया के अरबों क्रिकेट फैंस का दिल

मासूम बच्चे के साथ सुरक्षाकर्मी का ऐसा सुलूक देखकर हिटमैन रोहित शर्मा खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने सुरक्षा गार्ड को कहा कि वह बच्चे के साथ कुछ ना करें और आराम से मैदान से बाहर लेकर जाए. रोहित शर्मा ने ऐसा करके टीम इंडिया के अरबों क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है. रोहित शर्मा का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. बता दें कि भारत ने शनिवार को दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड के कमजोर बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया, जिससे मेजबान टीम इंडिया ने 8 विकेट की जीत से तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली. 

टीम इंडिया ने बनाया ये महारिकॉर्ड

मोहम्मद शमी की अगुवाई वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण ने मुश्किल पिच पर शानदार प्रदर्शन किया और भारत ने न्यूजीलैंड को 108 रन पर समेट दिया. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के 51 गेंद में 50 रन और शुभमन गिल के नाबाद 40 रन (53 गेंद) से 20.1 ओवर में 111 रन बनाकर जीत दर्ज की. भारत ने इसी के साथ ही घर पर लगातार सातवीं वनडे सीरीज में जीत दर्ज कर ली है. टीम इंडिया ने अपने घर में लगातार सातवीं वनडे सीरीज जीत ली है. टीम पिछले चार साल से होम वनडे सीरीज नहीं हारी है. टीम इंडिया को घर में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया ने हराया था. जब साल 2018-19 में कंगारू टीम ने भारत की धरती पर 3-2 से वनडे सीरीज जीती थी. 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here