[ad_1]
हाइलाइट्स
साउथ अफ्रीका टी20 लीग में एमआई केपटाउन ने दर्ज की जीत
जोस बटलर की बैटिंग पार्ल रॉयल्स के न आई काम
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका टी20 लीग के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी एमआई केपटाउन (MI Cape Town) और राजस्थान रॉयल्स की टीम पार्ल रॉयल्स (Paarl Royals) का आमाना-सामना था. एमआई की अगुआई राशिद खान (Rashid Khan) कर रहे थे जबकि, रॉयल्स की कमान डेविड मिलर (David Miler) के हाथ में थी. इस मुकाबले में रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, हार से ज्यादा रॉयल्स की टीम में शामिल इंग्लैंड की व्हाइट बॉल टीम के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) की बैटिंग की चर्चा हो रही है.
डेविड मिलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. रॉयल्स के गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए एमआई के 3 बैटर को 9 रन पर पवेलियन वापस भेज दिया. इसमें डेवाल्ड ब्रेविस और सैम करन का विकेट भी शामिल था. इसके बाद ग्रांट रोएलोफसेन और रासी वैन डर ने मुंबई की पारी को संभाला. रासी ने 42 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाए. वहीं, ग्रांट ने 30 गेंद में 3 चौके लगाकर 34 रन बनाए. एमआई ने रॉयल्स को जीतने के लिए 143 रन का लक्ष्य दिया.
ये लीजिए…रोहित शर्मा से कम उम्र में हो गया नामकरण! जानें शुभमन गिल को क्या मिला निकनेम?
बटलर खड़े रहे और हार गई टीम
रॉयल्स की तरफ से जोस बटलर और जेसन रॉय की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी. दोनों ही खिलाड़ी अपनी विस्फोटक बैटिंग के लिए मशहूर हैं. हालांकि, इस मैच में उलटा ही नजारा देखने को मिला. जेसन 8 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हो गए. एमआई की तरह रॉयल्स को भी शुरुआती झटके लगे और 30 रन पर उसने अपने 4 विकेट गंवा दिए. विकेटों की पतझड़ से बटलर दबाव में आ गए. उन्होंने आक्रामक खेल की बजाए विकेट पर टिकना मुनासिब समझा. रॉयल्स की टीम तय ओवरों में 6 विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी. छठे विकेट के तौर पर 19वें ओवर में बटलर आउट हुए. उन्होंने 58 गेंद में 117 के स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए. इसमें एक भी छक्का शामिल नहीं था. बटलर की धीमी पारी की वजह से रॉयल्स की टीम 13 रन से मैच हार गई. राशिद खान ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट चटकाया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: David Miller, IPL, IPL 2023, Jos Buttler, Mumbai indians, Rajasthan Royals, Rashid khan
FIRST PUBLISHED : January 22, 2023, 12:21 IST
[ad_2]
Source link