Home Breaking News Firing In US: कैलिफोर्निया में एक समारोह में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत की खबर, कई घायल

Firing In US: कैलिफोर्निया में एक समारोह में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत की खबर, कई घायल

0
Firing In US: कैलिफोर्निया में एक समारोह में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत की खबर, कई घायल

[ad_1]

अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित कैलिफोर्निया में हुई फायरिंग।

अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित कैलिफोर्निया में हुई फायरिंग।
– फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक समारोह में अंधाधुंध गोलीबारी की खबरें आ रही है। बताया जा रहा है कि चीनी नए साल के मद्देनजर आयोजित समारोह में हुई शूटिंग की इस घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है। करीब 16 लोगों को गोली लगी है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना कैलिफोर्निया के मॉन्टेरी पार्क में हुई। शनिवार रात की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे (0600 GMT) के आसपास हुई।  यहां मोंटेरी पार्क में एक चीनी चंद्र नववर्ष समारोह का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान एक शख्स ने समारोह के दौरान अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान कई लोगों को गोलियां लगी हैं और कई की मौत भी हुई है। इससे पहले दिन में हजारों की संख्या में लोग महोत्सव में शामिल हुए थे। मोंटेरे पार्क लॉस एंजिल्स काउंटी का एक शहर है, जो लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन से लगभग 7 मील (11 किमी) दूर है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here