Home Breaking News Shraddha Murder Case : पुलिस जल्द दाखिल कर सकती है चार्जशीट, 100 गवाह और फॉरेंसिक सबूतों को बनाया आधार

Shraddha Murder Case : पुलिस जल्द दाखिल कर सकती है चार्जशीट, 100 गवाह और फॉरेंसिक सबूतों को बनाया आधार

0
Shraddha Murder Case : पुलिस जल्द दाखिल कर सकती है चार्जशीट, 100 गवाह और फॉरेंसिक सबूतों को बनाया आधार

[ad_1]

श्रद्धा वॉकर, आफताब

श्रद्धा वॉकर, आफताब
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाले श्रद्धा हत्याकांड मामले में  दिल्ली पुलिस जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सकती है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने ड्राफ्ट चार्जशीट तैयार कर ली है। अभी  लीगल एक्सपर्ट इसे  इसे देख रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस श्रद्धा वालकर मामले में जनवरी के आखिरी में किसी भी तारीख को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर सकती है।

जानकारी के लिए बता दें कि आफताब ने कथित तौर पर 18 मई को श्रद्धा की हत्या करने के बाद  उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया था। शव के टुकड़ों को उसने कई दिनों तक शहर भर में फेंकने से पहले दक्षिणी दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा था। छतरपुर के जंगलों से बरामद हड्डियां और मृतका की डीएनए रिपोर्ट जिसमें पुष्टि हुई की हड्डियां श्रद्धा की ही थीं, ये सब चार्जशीट का हिस्सा हैं। इसके अलावा आफताब पूनावाला का कबूलनामा और नार्को टेस्ट की रिपोर्ट भी शामिल है।

आरोपी आफताब पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था और पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था, जिसे 17 नवंबर को पांच दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया था। फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here