[ad_1]
हाइलाइट्स
ILT20: गल्फ जायंट्स ने डेजर्ट वाइपर्स को 5 विकेट से हराया
शिमरोन हेटमायर ने 35 गेंद में बनाए 70 रन
नई दिल्ली. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम रविवार को विस्फोटक बैटिंग का गवाह बना. एलेक्स हेल्स की ताबड़तोड़ पारी के बाद कैरेबियाई बैटर शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने ऐसी तबाही मचाई कि इंग्लैंड के खिलाड़ी की टीम के छक्के छूट गए. हेटमायर ने महज 10 गेंदों में 50 रन ठोक डाले. शिमरोन आईपीएल (IPL) में राजस्थान रॉयल्स रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम का हिस्सा है. उनकी इस पारी से कप्तान संजू सैमसन और टीम मैंनेजमेंट जरूर राहत महसूस कर रहा होगा.
दुबई में खेली जा रही इंटरनेशनल क्रिकेट लीग (ILT20) में रविवार को डेजर्ट वाइपर्स को सामना गल्फ जायंट्स से था. पहले बैटिंग करते हुए वाइपर्स ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जायंट्स की टीम ने 3 विकेट 30 रन पर गंवा दिए. पांचवें नंबर पर बैटिंग करने आए शिमरोन हेटमायर ने पहली बॉल से ही जोरदार हिटिंग शुरू कर दी.
उन्होंने 35 गेंद में 200 के स्ट्राइक रेट से 70 रन बनाए. इसमें 5 छक्के और इतने ही चौके शामिल थे. यानी हेटमायर ने 10 गेंद में ही 50 रन ठोक दिए. शिमरोन का साथ देते हुए क्रिस लिन ने भी बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने 42 गेंदों पर 71 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे. राजस्थान रॉयल्स ने इस बार हेटमायर को रीटेन किया था. इससे पहले वह आईपीएल में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेल चुके हैं.
एलेक्स हेल्स की पारी गई बेकार
गल्फ जायंट्स ने मैन ऑफ द मैच हेटमायर और क्रिस की जोरदार बैटिंग के दम पर 3 गेंद शेष रहते डेजर्ट वाइपर्स को 5 विकेट से हरा दिया. इससे पहले, वाइपर्स की तरफ से इंग्लैंड के ओपनर बैटर एलेक्स हेल्स ने 57 गेंदों में 99 रन बनाए थे. इसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे. वह लीग में लगातार दूसरा शतक बनाने से चूक गए. हेल्स ने शुक्रवार को अबू धाबी नाइट राइडर्स के खिलाफ 59 गेंदों में 110 रन जड़े थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : January 23, 2023, 09:34 IST
[ad_2]
Source link