Home Breaking News निर्देशक राजकुमार संतोषी को मिली जान से मारने की धमकी, चिट्ठी लिखकर पुलिस से मांगी सुरक्षा

निर्देशक राजकुमार संतोषी को मिली जान से मारने की धमकी, चिट्ठी लिखकर पुलिस से मांगी सुरक्षा

0
निर्देशक राजकुमार संतोषी को मिली जान से मारने की धमकी, चिट्ठी लिखकर पुलिस से मांगी सुरक्षा

[ad_1]

राजकुमार संतोषी

राजकुमार संतोषी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी अपनी आगामी फिल्म ‘गांधी गोडसे: एक युद्ध’ से सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसके बाद इस पर विवाद छिड़ गया है। इस बीच डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने फिल्म की रिलीज से पहले अपनी जान को खतरा बताते हुए मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। 

यह भी पढ़ें- Ramesh Sippy EXCLUSIVE: ‘मैंने साधनाजी की चप्पलें उठाई हैं, डिंपल को ‘सागर’ में लेने पर खूब आए थे फोन’

राजकुमार संतोषी ने पुलिस को लिखी चिट्ठी में कहा- मैं इस पत्र के जरिए आपको बताना चाहता हूं कि फिल्म ‘गांधी गोडसे’ की रिलीज से पहले हमने 20 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। इसमें व्यवधान डालने की पूरी कोशिश की गई थी। मेरी टीम मुंबई के अंधेरी इलाके में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी, तभी वहां ग्रुप में कुछ लोग पहुंचकर हंगामा करने लगे। जिसकी वजह से इस कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। इसके बाद भी मुझे कई बार धमकियां मिलीं और फिल्म का प्रमोशन बंद करने को कहा गया। इन घटनाओं के बाद मैं काफी असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। अगर इस पर कोई एक्शन नहीं लिया जाता है तो मुझे और मेरे परिवार पर गंभीर खतरा बना रहेगा। इसलिए मैं कानून के तहत आपसे कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं साथ ही, आपसे यह भी रिक्वेस्ट करता हूं कि मुझे और मेरी फैमिली को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की जाए।

यह भी पढ़ें- Sharman Joshi: गुजराती फिल्मों में डेब्यू करने को तैयार शरमन जोशी, प्रेग्नेंट पुरुष का निभाएंगे किरदार

बता दें कि फिल्म के निर्देशन के साथ राजकुमार संतोषी ने इसे लिखा भी है। फिल्म में गांधी और गोडसे बीच वैचारिक युद्ध को दिखाने की कोशिश की गई है। इस फिल्म में दीपक अंतानी महात्मा गांधी और चिन्मय मंडलेकर नाथू राम गोडसे के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 26 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here