Home Breaking News Murali Vijay: पूर्व ओपनर मुरली विजय ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 2018 में खेला था आखिरी मैच

Murali Vijay: पूर्व ओपनर मुरली विजय ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 2018 में खेला था आखिरी मैच

0
Murali Vijay: पूर्व ओपनर मुरली विजय ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 2018 में खेला था आखिरी मैच

[ad_1]

मुरली विजय

मुरली विजय
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। उन्होंने सोमवार (30 जनवरी) को ट्विटर पर बताया कि वह अब विदेशी लीगों में अपनी किस्मत आजमाएंगे। विजय ने भारत के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच दिसंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेला था। उन्होंने 61 टेस्ट, 17 वनडे और नौ टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

विजय ने 61 टेस्ट में 3982 रन, 17 वनडे में 339 रन और नौ टी20 मैचों में 169 रन बनाए थे। उन्होंने टेस्ट में 12 शतक लगाए थे। मुरली क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में सफल रहे। उन्होंने 38.28 की औसत से रन बनाए। विजय का उच्चतम स्कोर 167 रन रहा। उन्होंने टेस्ट में 15 अर्धशतक भी लगाए। वह टेस्ट जैसी सफलता वनडे और टी20 में हासिल नहीं कर पाए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here