Home Breaking News GST: जनवरी महीने में 1.56 लाख करोड़ रुपये जीएसटी वसूला गया, अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन

GST: जनवरी महीने में 1.56 लाख करोड़ रुपये जीएसटी वसूला गया, अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन

0
GST: जनवरी महीने में 1.56 लाख करोड़ रुपये जीएसटी वसूला गया, अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन

[ad_1]

अक्टूबर में कुल जीएसटी संग्रह 1,30,127 करोड़ रुपये रहा है।

अक्टूबर में कुल जीएसटी संग्रह 1,30,127 करोड़ रुपये रहा है।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को जनवरी महीने के जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े जारी किए। 31 जनवरी के शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार 1,55,922 करोड़ रुपये जीएसटी का संग्रह हुआ है। इसमें सीजीएसटी के रूप में 28,963 करोड़ रुपये, एसजीएसटी के रूप में 36,730 करोड़ रुपये और आईजीएसटी के रूप में 79,599 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया गया। आईजीएसटी की राशि में 37,118 करोड़ रुपये वस्तुओं के आयात पर लगने वाले कर के रूप में वसूला गया।

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 10630 करोड़ सेस के रूप में वसूले गए। इनमें वस्तुओं के आयात पर अधिभार के रूप में 768 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार बीते एक वर्ष में यह जीएसटी कलेक्शन की दूसरी सबसे बड़ी राशि है। इससे पहले अप्रैल 2022 में 1.68 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह किया गया था। 

Image

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here