Home Breaking News IND vs NZ: भारत ने टी20 में हासिल की सबसे बड़ी जीत, हार्दिक की कप्तानी लगातार चौथी सीरीज जीती, शुभमन का शतक

IND vs NZ: भारत ने टी20 में हासिल की सबसे बड़ी जीत, हार्दिक की कप्तानी लगातार चौथी सीरीज जीती, शुभमन का शतक

0
IND vs NZ: भारत ने टी20 में हासिल की सबसे बड़ी जीत, हार्दिक की कप्तानी लगातार चौथी सीरीज जीती, शुभमन का शतक

[ad_1]

भारत बनाम न्यूजीलैंड

भारत बनाम न्यूजीलैंड
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी लगातार चौथी टी20 सीरीज जीत ली है। उसने न्यूजीलैंड को तीन टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में 168 रन से हरा दिया। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाए। शुभमन गिल ने 63 गेंद पर नाबाद 126 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में 66 रनों पर सिमट गई।

टी20 इतिहास में टीम इंडिया की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2018 में आयरलैंड को 148 रन से हराया था। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टी20 इतिहास में यह सबसे बड़ी हार है। इससे पहले पाकिस्तान ने उसे 2010 में 103 रन से हराया था। हार्दिक की कप्तानी में पिछले साल टीम इंडिया ने आयरलैंड और न्यूजीलैंड को हराया था। वहीं, इस साल श्रीलंका के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीत लिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here