[ad_1]
नई दिल्ली. अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय टीम का बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सम्मान किया गया. अंडर-19 टीम को सम्मानित करने के लिए सचिन तेंदुलकर को खासतौर पर मुंबई से अहमदबाद बुलाया गया था. सचिन तेंदुलकर ने भारत को विश्व खिताब दिलाने वाली अंडर-19 भारतीय टीम की जीत को ऐतिहासिक जीत बताया. उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत को 1983 के विश्व कप से जोड़ा. सचिन ने इस क्रम में शांता रंगास्वामी, डायना एडुलजी, अंजुम चोपड़ा, मिताली राज और झूलन गोस्वामी का खासतौर पर जिक्र किया.
सचिन तेंदुलकर ने कहा कि अंडर-19 भारतीय टीम की विश्व कप जीत निश्चित तौर पर ऐतिहासिक है. यह जीत इस टीम को आगे कई और उपलब्धियां हासिल करने को प्रेरित करेगी. आधुनिक क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज सचिन ने यह भी कहा कि अंडर-19 टीम ने आज जो उपलब्धि हासिल की है, उसकी नींव शांता रंगास्वामी, डायना एडुलजी, अंजुम चोपड़ा, मिताली राज, झूलन गोस्वामी जैसी पूर्व महिला खिलाड़ियों ने रखी थी.
इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला अंडर-19 टीम को 5 करोड़ रुपए का चेक भी दिया गया. टीम की ओर से यह चेक कप्तान शेफाली वर्मा को दिया गया. अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका में सम्मानित किया गया था. यह पहला मौका था जब आईसीसी ने यह टूर्नामेंट आयोजित की. भारत की महिला टीम ने पहली ही बार में यह टूर्नामेंट जीतकर एमएस धोनी की 2007 की टीम की बराबरी कर ली. इस जीत से शेफाली वर्मा ऐसी पहली महिला कप्तान भी बन गईं, जिनकी लीडरशिप में भारत ने विश्व कप जीता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs new zealand, Sachin tendulkar, Shafali verma
FIRST PUBLISHED : February 01, 2023, 19:17 IST
[ad_2]
Source link