[ad_1]

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नौ फरवरी से चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से यह सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण है। भारतीय टीम को अगर WTC के फाइनल में पहुंचना है तो यह सीरीज जीतनी होगी। टीम इंडिया को कम से कम दो टेस्ट जीतने होंगे।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में भारत फिलहाल दूसरे नंबर पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम शीर्ष पर है। ऑस्ट्रेलिया का फाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, दूसरे स्थान के लिए भारत समेत दो-तीन टीमों में टक्कर है। शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें जून में फाइनल खेलेंगी।
[ad_2]
Source link