Home Breaking News Delhi: AAP की मेयर प्रत्याशी शैली ओबेरॉय ने याचिका ली वापस, सुप्रीम कोर्ट से की थी चुनाव कराने की मांग

Delhi: AAP की मेयर प्रत्याशी शैली ओबेरॉय ने याचिका ली वापस, सुप्रीम कोर्ट से की थी चुनाव कराने की मांग

0
Delhi: AAP की मेयर प्रत्याशी शैली ओबेरॉय ने याचिका ली वापस, सुप्रीम कोर्ट से की थी चुनाव कराने की मांग

[ad_1]

dr shelly oberoi

dr shelly oberoi
– फोटो : ट्विटर अकाउंट से

विस्तार

आम आदमी पार्टी की मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने समयबद्ध तरीके से मेयर चुनाव कराने की मांग वाली अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली है। 

बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मेयर उम्मीदवार डॉ. शैली ओबरॉय ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। दिसंबर में दिल्ली नगरपालिका के चुनाव हुए थे और तभी परिणाम भी आ गए थे। उसके बाद से अब तक मेयर के चुनाव नहीं हो सके हैं। जनवरी में दो बार 9 जनवरी और 24 जनवरी को मेयर चुनाव की तारीख तय की गई, लेकिन दोनों ही बार सदन हंगामे की भेंट चढ़ गया और चुनाव टल गए।

शैली ओबेरॉय के याचिका दायर करने के तीन दिन बाद एमसीडी ने सदन की बैठक बुलाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी थी। एमसीडी ने 10 फरवरी को बैठक बुलाने का प्रस्ताव उपराज्यपाल के पास भेजा था, लेकिन दिल्ली सरकार ने तीन, चार व फरवरी में से किसी एक दिन सदन की बैठक बुलाने का प्रस्ताव भेजा। इस तरह उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक छह फरवरी को सदन की बैठक बुलाने के निर्देश दिए थे।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here