Home Sports IND vs AUS: टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को विराट-रोहित नहीं, बल्कि इस बल्लेबाज से बड़ा खतरा, अकेले ही बन जाएगा काल!

IND vs AUS: टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को विराट-रोहित नहीं, बल्कि इस बल्लेबाज से बड़ा खतरा, अकेले ही बन जाएगा काल!

0
IND vs AUS: टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को विराट-रोहित नहीं, बल्कि इस बल्लेबाज से बड़ा खतरा, अकेले ही बन जाएगा काल!

[ad_1]

IND vs AUS, 1st Test, Nagpur: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की हाईप्रोफाइल टेस्ट सीरीज 9 फरवरी से शुरू हो रही है. पहला टेस्ट मैच 9-13 फरवरी तक नागपुर में खेला जाएगा. इस चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. इस चार मैचों की हाईप्रोफाइल टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं, बल्कि टीम इंडिया के किसी और ही बल्लेबाज से बहुत बड़ा खतरा है. 

टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को विराट-रोहित नहीं, बल्कि इस बल्लेबाज से बड़ा खतरा

टीम इंडिया का ये बल्लेबाज अकेले ही ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए इस चार मैचों की हाईप्रोफाइल टेस्ट सीरीज में सबसे बड़ा काल बन जाएगा. ये खतरनाक बल्लेबाज और कोई नहीं बल्कि भारत के स्टार टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा हैं. चार मैचों की हाईप्रोफाइल टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम को विराट कोहली और रोहित शर्मा से भी ज्यादा खतरा चेतेश्वर पुजारा से होगा. अगर चेतेश्वर पुजारा इस चार मैचों की हाईप्रोफाइल टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रनों की बारिश कर दें तो वह सीरीज में बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं.

टीम इंडिया का ये बल्लेबाज अकेले ही बन जाएगा ऑस्ट्रेलिया के लिए काल!

मौजूदा समय में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की बात की जाए तो चेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा से बहुत आगे हैं. चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी तक 20 टेस्ट मैचों में 54.08 की बेहतरीन औसत से 1893 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं. चेतेश्वर पुजारा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में बेस्ट स्कोर 204 रन है. विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी तक 20 टेस्ट मैचों में 48.05 की औसत से 1682 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं. विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में बेस्ट स्कोर 169 रन है. 

बड़े से बड़ा रिकॉर्ड कर देगा ध्वस्त 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे ऊपर है. सचिन तेंदुलकर की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 34 टेस्ट मैचों में 56.24 की बेहतरीन औसत से 3262 रन बनाए थे, जिसमें 9 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से शुरू हो रही चार मैचों की हाईप्रोफाइल टेस्ट सीरीज में चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली दोनों के पास मौका होगा कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 टेस्ट रनों का आंकड़ा पार कर सकें.

भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com – अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here