Home Sports IND vs AUS: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ही खौफ में आया AUS प्लेयर, ये बात कहकर मचाई सनसनी

IND vs AUS: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ही खौफ में आया AUS प्लेयर, ये बात कहकर मचाई सनसनी

0
IND vs AUS: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ही खौफ में आया AUS प्लेयर, ये बात कहकर मचाई सनसनी

[ad_1]

India vs Australia 1st Test: भारतीय स्पिनरों पर फोकस करके अभ्यास में जुटी ऑस्ट्रेलियाई टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने याद दिलाया है कि भारतीय तेज गेंदबाज भी चार मैचों की टेस्ट सीरीज में रिवर्स स्विंग से खतरनाक साबित हो सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे पर अभ्यास मैच नहीं खेलने का फैसला किया है. इसकी बजाय सिडनी में स्पिनरों की मददगार पिच पर SG गेंदों से अभ्यास किया. 

एलेक्स कैरी ने दिया ये बयान 

एलेक्स कैरी  ने यहां चार दिनों के अभ्यास शिविर से इतर पत्रकारों से कहा, ‘पाकिस्तान दौरे से पहले स्पिनरों को लेकर काफी फोकस था, लेकिन मुझे रिवर्स स्विंग काफी कठिन लगी.’ उन्होंने 2018 में बेंगलुरू में अभ्यास मैच की याद दिलाई जब मोहम्मद सिराज ने 11 विकेट लिए थे. 

रिवर्स स्विंग को लेकर कही ये बात 

एलेक्स कैरी ने आगे बोलते हुए कहा, ‘मैने 2018 में भारत-ए के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया-ए के लिए चार दिवसीय अभ्यास मैच खेला था. उस समय स्पिन को लेकर काफी बात हो रही थी, लेकिन हम यह भूल गए कि दोनों टीमों के तेज गेंदबाज भी रिवर्स स्विंग से कितने खतरनाक हो सकते हैं.’

एलेक्स कैरी ने पिछले साल जुलाई में श्रीलंका में ड्रॉ रही टेस्ट सीरीज का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा,‘हम दो टेस्ट के लिए गॉल गए थे और वहां की विकेट भी अलग थी. इसलिए खुले दिमाग से जाना होगा कि सामना किससे होगा. वह कैसा टीम संयोजन लेकर उतरते हैं.’

(इनपुट: भाषा)

भारत की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi – अब किसी और की जरूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here