Home Sports ‘जान निकालता है वो बॉलर की..’ कोहली-धोनी नहीं इस भारतीय बैटर से डरता था विराट के खिलाफ जहर उगलने वाला पाकिस्तानी पेसर

‘जान निकालता है वो बॉलर की..’ कोहली-धोनी नहीं इस भारतीय बैटर से डरता था विराट के खिलाफ जहर उगलने वाला पाकिस्तानी पेसर

0
‘जान निकालता है वो बॉलर की..’ कोहली-धोनी नहीं इस भारतीय बैटर से डरता था विराट के खिलाफ जहर उगलने वाला पाकिस्तानी पेसर

[ad_1]

हाइलाइट्स

सोहेल खान ने 2015 वर्ल्ड कप को लेकर किया बड़ा खुलासा
पेसर ने बताया- भारत के किस बल्लेबाज को लेकर वो डरे थे

नई दिल्ली. विराट कोहली को पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करना बेहद पसंद है. वो जब इस टीम के खिलाफ उतरते हैं तो फिर रिकॉर्ड पीछे छूट ही जाते हैं. कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में दो शतक ठोके हैं. कोहली जब-जब वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ उतरते हैं तो उनके बल्ले से खास पारी निकलती है. पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप को कौन भूला होगा. जब कोहली ने 53 गेंद में नाबाद 82 रन की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी. ऐसी ही एक पारी कोहली ने 2015 के वनडे विश्व कप में भी पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी. तब उन्होंने शतक ठोका था और भारत ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को 76 से पीटा था.

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए 2015 विश्व कप के उस मैच में सोहेल खान ने 5 विकेट झटके थे. इसमें कोहली का विकेट भी शामिल था. हालांकि, इस गेंदबाज के लिए कोहली या तब के भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आउट करना मुश्किल नहीं था, बल्कि रोहित शर्मा का विकेट हासिल करना उनके लिए सबसे मुश्किल था.

रोहित के पास शॉट खेलने के लिए काफी वक्त रहता: सोहेल
सोहेल खान ने नादिर अली के यू-ट्यूब चैनल पर ये माना कि रोहित की गेंद को देर से खेलने की क्षमता और तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाज होने के कारण, वो 2015 के विश्व कप में उसके खिलाफ गेंदबाजी करने से डर रहे थे. उन्होंने याद करते हुए कहा कि अगर रोहित नई गेंद से अपना विकेट बचा लेते तो वो दोहरा शतकभी ठोक सकते थे. हालांकि, रोहित 8वें ओवर में 20 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो गए थे. उन्हें सोहेल खान ने ही आउट किया था.

‘मुझे रोहित से डर लग रहा था’
सोहेल ने कहा, “मेरी योजना यह थी, क्योंकि मैं नई गेंद से गेंदबाजी करता हूं और क्रीज पर आने वाला पहला बल्लेबाज रोहित शर्मा था, अगर मैं उसे आउट कर सकता हूं, तो बात बन सकती है. वो गेंदबाजों से जान चुराता नहीं, बल्कि उनकी जान निकाल देता था. क्योंकि रोहित के पास शॉट खेलने के लिए काफी वक्त रहता है. यहां तक कि अगर आप 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं, तब भी वह आपको उसी अंदाज में छक्का मारेगा, जैसे कि वह 120 किमी प्रति घंटे की गेंद पर मारता है. वह एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे जिनसे मैं तब रहा था. मुझे पता था कि अगर वो टिके रहते तो वह शतक नहीं 200 रन ठोक देंगे.”

VIDEO : भूले तो नहीं, जब धोनी की लहराती जुल्फों के फैन हो गए थे परवेज मुशर्रफ, तारीफ के साथ दी थी सलाह

‘उम्मीद तो मैंने किसी से नहीं की…’ बड़ा भाई बना पाकिस्तान का चीफ सेलेक्टर, तो वनवास झेल रहे छोटे का फूटा दर्द

बता दें कि 2015 के वर्ल्ड कप के मैच में पाकिस्तान की टीम भारत के 301 रन के जवाब में 224 रन पर ऑल आउट हो गई थी. पाकिस्तान की तरफ से उस मैच में सोहेल खान ने 55 रन के देकर 5 विकेट लिए थे.

Tags: India Vs Pakistan, Ms dhoni, ODI World Cup, Rohit sharma, Sohail khan, Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here