Home Breaking News Dehradun: स्कूल में हिजाब पहने मिलीं कई शिक्षिकाएं-छात्राएं, पाक के पूर्व पीएम की फोटो देख चौंकी आयोग की टीम

Dehradun: स्कूल में हिजाब पहने मिलीं कई शिक्षिकाएं-छात्राएं, पाक के पूर्व पीएम की फोटो देख चौंकी आयोग की टीम

0
Dehradun: स्कूल में हिजाब पहने मिलीं कई शिक्षिकाएं-छात्राएं, पाक के पूर्व पीएम की फोटो देख चौंकी आयोग की टीम

[ad_1]

बाल आयोग की टीम

बाल आयोग की टीम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिकायतों के बाद जब बाल आयोग की टीम जीवनगढ़ स्थित ब्राइट एंजल स्कूल में निरीक्षण को पहुंची तो कई शिक्षिकाएं और छात्राएं हिजाब पहने मिलीं। टीम ने अभिलेखों की भी जांच की। इसमें स्कूल के कृषि भूमि पर बने होने सहित कई कमियां पाई गईं। इस पर बाल आयोग की अध्यक्ष ने उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाने के निर्देश दिए।

स्कूल के खिलाफ मिली शिकायतों पर शनिवार को बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना के नेतृत्व में टीम ने स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने स्कूल के अभिलेख खंगाले। साथ ही कुछ दस्तावेज टीम साथ लेकर भी गई। टीम ने विद्यालय परिसर, कक्षा-कक्षों से लेकर कार्यालयों की जांच भी की। आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि निरीक्षण में प्रथम दृष्टया विद्यालय की भूमि का उपयोग नहीं बदला गया है। साथ ही भवन मानचित्र भी नहीं है।

विद्यालय के ध्वस्तीकरण और सील करने के एमडीडीए के आदेश, कार्रवाई पर विद्यालय का लिया गया स्टे आर्डर से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग के पास होने के कारण स्कूल सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक है। स्कूल में बहुत सी बालिकाएं और शिक्षिकाएं हिजाब पहने भी मिलीं। कर्मचारियों की सैलरी भी कम दी जा रही है। परिसर में जगह-जगह कांटेदार और बिजली के तार बिखरे मिले।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here