[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांग्लादेश में एक बार फिर मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं। बांग्लादेश पुलिस ने रविवार को बताया कि असामाजिक तत्वों ने शनिवार की रात कई जगहों पर 14 मंदिरों में तोड़फोड़ की और मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया। ठाकुरगांव के बलियाडांगी उपजिले के हिंदू समुदाय के नेता विद्यानाथ बर्मन ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने रात में मंदिरों पर हमलों को अंजाम दिया और 14 मंदिरों की मूर्तियों में तोड़फोड़ की।
उपजिला की पूजा समारोह परिषद के महासचिव बर्मन ने कहा कि कुछ मूर्तियां खंडित की गई हैं, जबकि कुछ मूर्तियां पास के तालाब में पाई गईं। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द से उन्हें पकड़ा जाए।
[ad_2]
Source link