[ad_1]

NEET PG 2023
– फोटो : @FAIMA
विस्तार
NEET PG 2023 Internship Deadline Check New Dates: नीट पीजी 2023 को स्थगित करने की मांग को लेकर जारी रेजीडेंट डॉक्टरों के विरोध के बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनिवार्य पात्रता मानदंड के तहत इंटर्नशिप की समय-सीमा बढ़ाते हुए हजारों उम्मीदवारों को राहत दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मेडिकल इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त, 2023 तक बढ़ाने का निर्णय किया है।
यह निर्णय 13,000 से अधिक एमबीबीएस छात्रों के भविष्य को देखते हुए लिया गया था, जो विलंबित इंटर्नशिप के कारण NEET PG 2023 परीक्षा के लिए पात्र नहीं थे। इससे पहले छात्र संगठन ABVP, UDAIndia और FAIMA ने भी स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को इंटर्नशिप की समय-सीमा बढ़ाने के लिए एक पत्र सौंपा था। इन संगठनों ने नीट पीजी परीक्षा टालने की भी लगातार मांग की जा रही थी।
[ad_2]
Source link