[ad_1]

वंदे भारत एक्सप्रेस (फाइल फोटो)
– फोटो : Social Media
विस्तार
तेलंगाना के महबूबाबाद जिले से गुजर रही सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे पर शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने पथराव किया। अधिकारियों ने बताया, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इसका का संज्ञान लिया। मामले की जांच की जा रही है।
नुकसान के बारे में पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के विशाखापत्तनम पहुंचने के बाद इसका आकलन किया जाएगा। प्रारंभिक जांच के आधार पर अधिकारियों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है, संभवत कुछ बच्चों ने ट्रेन पर पथराव किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर तेलंगाना के सिकंदराबाद और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई थी।
[ad_2]
Source link