[ad_1]
हाइलाइट्स
स्मृति मंधाना पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच से हो सकती है बाहर.
टी20 विश्व कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान की टीम से.
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप (Womens T20 World Cup) का आगाज हो चुका है. पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है. भारतीय टीम का अभियान विश्व कप में 12 फरवरी से शुरू होगा. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. मैच की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर आ रही है. दरअसल, टीम इंडिया की स्टार बैटर स्मृति मांधना पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल सकेगी.
आईसीसी के सूत्रों के अनुसार स्मृति मंधाना पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल सकेगी. उन्हें प्रैक्टिस मैच के दौरान उंगली में चोट लगी थी. वह इस चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाईं हैं. सूत्र ने जानकारी देते हुए कहा कि उनकी उंगली में चोट लगी थी. अभी हम यह नहीं बता सकते कि वह विश्व कप से बाहर है या नहीं लेकिन वह पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच नहीं खेलेगी. बता दें कि स्मृति के अलावा भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के कंधे में भी चोट की अफवाहें हैं. हालांकि, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की गई है.
रोहित शर्मा की शतकीय पारी के बाद रॉयल्स ने कंगारुओं को किया ट्रोल, देखकर आ जाएगी हंसी
स्मृति का बाहर होना टीम इंडिया के लिए झटका
स्मृति मंधाना का बाहर होना बेशक टीम इंडिया के लिए एक झटका सा है. उन्होंने अपने दम पर कई मैच जिताए हैं. उन्होंने भारत के लिए अभी तक 4 टेस्ट, 77 वनडे और 112 टी20 मैच खेलें हैं. इस दौरान उन्होंने क्रमश: 325, 3073 और 2651 रन बनाए हैं. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 20 अर्धशतक हैं.
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत का स्क्वॉड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सर्वाणी, पूजा वस्त्रकार, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Harmanpreet kaur, India Vs Pakistan, Indian Womens Team, Smriti mandhana
FIRST PUBLISHED : February 10, 2023, 19:18 IST
[ad_2]
Source link