[ad_1]

तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन।
– फोटो : ANI
विस्तार
तुर्किये में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद अधिकारियों ने शनिवार को लूटपाट के आरोप में 48 लोगों को गिरफ्तार किया। तुर्किये की सरकारी मीडिया एजेंसी ने यह सूचना दी है। समाचार एजेंसी अनादोलु ने कहा कि सोमवार को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद लूटपाट की जांच के तहत आठ अलग-अलग प्रांतों में संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। विशनाशकारी भूकंप की वजह से तुर्किये और सीरिया में 25,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित एक डिक्री के अनुसार, अभियोजक अब आपातकाल की स्थिति के तहत विस्तारित शक्तियों के तहत लूटपाट के अपराधों के लिए लोगों को पहले से तय चार दिन को बाद अतिरिक्त तीन दिनों के लिए हिरासत में ले सकते हैं।
राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने पहले शपथ ली थी कि तुर्किये लुटेरों पर नकेल कसेगा। भूकंप प्रभावित दियारबाकिर प्रांत के दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि हमने आपात स्थिति की घोषणा की है। एर्दोगन ने कहा कि इसका मतलब यह है कि अब से, लूट या अपहरण में शामिल लोगों को पता होना चाहिए कि देश के कानून का मजबूत हाथ उनकी पीठ पर है। एर्दोगन ने मंगलवार को भूकंप से प्रभावित दक्षिणपूर्वी तुर्किये के 10 प्रांतों में तीन महीने के आपातकालीन स्थिति की घोषणा की थी।
सीएनएन ने बताया कि इस बीच इस हफ्ते की शुरुआत में तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या शनिवार को 25,000 से अधिक हो गई है। तुर्किये के राष्ट्रपति के अनुसार, तुर्किये में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21,848 हो गई है। एर्दोगन ने शनिवार को दक्षिण-पूर्वी शहर सान्लिउर्फा में कहा कि भूकंप से 80,104 लोग घायल हुए हैं।
व्हाइट हेल्मेट्स सिविल डिफेंस ग्रुप के अनुसार, सीरिया में भूकंप से मरने वालों की कुल संख्या 3,553 है, जिसमें उत्तर पश्चिम में विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों के 2,166 लोग शामिल हैं। सीरिया की सरकारी मीडिया के अनुसार, सीरिया के सरकार-नियंत्रित भागों में 1,387 लोगों की मौत हुई है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया में सभी प्रभावित क्षेत्रों में घायलों की कुल संख्या 5,273 है, जिसमें सरकार नियंत्रित क्षेत्रों में 2,326 और विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में 2,950 शामिल हैं।
[ad_2]
Source link