Home Sports सूर्यकुमार यादव ने किया निराश, क्या दिल्ली फतह के लिए इस विस्फोटक बल्लेबाज को रोहित शर्मा देंगे डेब्यू का मौका?

सूर्यकुमार यादव ने किया निराश, क्या दिल्ली फतह के लिए इस विस्फोटक बल्लेबाज को रोहित शर्मा देंगे डेब्यू का मौका?

0
सूर्यकुमार यादव ने किया निराश, क्या दिल्ली फतह के लिए इस विस्फोटक बल्लेबाज को रोहित शर्मा देंगे डेब्यू का मौका?

[ad_1]

हाइलाइट्स

दिल्ली में खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मुकाबला
क्या रोहित किशन को देंगे डेब्यू का मौका?

नई दिल्ली. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) का दूसरा मुकाबला 17 फरवरी से 21 फरवरी के बीच राजधानी दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. कैप्टन रोहित शर्मा इस मुकाबले में भी जीत हासिल कर जारी सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेंगे. ऐसे में फैंस को दिल्ली टेस्ट में भारतीय प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव नजर आ सकता है.

दरअसल, पहले टेस्ट मुकाबले में कैप्टन रोहित शर्मा, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन को छोड़ दें तो अन्य भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की तरह ही काफी निराशाजनक रहा. मध्यक्रम के बल्लेबाज तो पूरी तरह से धाराशाही हो गए. जो कि चार मैचों की इस सीरीज में बेहद ही चिंता की विषय है.

यह भी पढ़ें- अब आएगा मजेगा, लियोन और अश्विन में छिड़ी जंग, दूसरे टेस्ट में साबित होगा कौन हैं किंग!

दूसरे टेस्ट से पहले मध्यक्रम को दुरस्त करना चाहेंगे कैप्टन रोहित शर्मा:

अगर दूसरे टेस्ट मुकाबले को जीतना है तो भारतीय टीम को अपने मध्यक्रम को दुरस्त करना होगा. कैप्टन शर्मा इन्फॉर्म बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ-साथ युवा विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं. पहले टेस्ट मुकाबले में सूर्यकुमार यादव और एस भरत बल्ले से बिल्कुल फ्लॉप साबित हुए थे.

ईशान किशन को है डेब्यू का इंतजार:

ईशान किशन भारतीय टीम के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू तो कर चुके हैं, लेकिन उनको अब भी टेस्ट डेब्यू का इंतजार है. किशन ने भारतीय टीम के लिए खबर लिखे जाने तक 40 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 39 पारियों में 1160 रन निकले हैं. किशन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में एक शतक, एक दोहरा शतक और सात अर्द्धशतक दर्ज है.

Tags: Border Gavaskar Trophy, Ishan kishan, Rohit sharma, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here