Home Breaking News Women’s T20 WC: भारत ने सात साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, PAK को हराकर टी20 विश्व कप में दूसरा सबसे बड़ा चेज किया

Women’s T20 WC: भारत ने सात साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, PAK को हराकर टी20 विश्व कप में दूसरा सबसे बड़ा चेज किया

0
Women’s T20 WC: भारत ने सात साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, PAK को हराकर टी20 विश्व कप में दूसरा सबसे बड़ा चेज किया

[ad_1]

भारत बनाम पाकिस्तान

भारत बनाम पाकिस्तान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के अपने ओपनिंग मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 149 रन बनाए थे। यह टी20 में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर रहा। बिस्माह मारूफ ने 55 गेंदों में नाबाद 68 रन और आयशा नसीम ने 25 गेंदों में नाबाद 43 रन की पारी खेली।

जवाब में भारत ने 19वें ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आखिरी तीन ओवर में भारत को जीत के लिए 28 रन की जरूरत थी। हालांकि, ऋचा और जेमिमा के मन में कुछ और ही था। 18वें ओवर में ऋचा ने लगातार तीन चौके जड़कर पहले मैच का रुख बदला।

Image

जेमिमा और ऋचा

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here