Home Breaking News Uttarkashi: बॉबी पंवार की रिहाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़े कांग्रेस नगर अध्यक्ष, मचा हड़कंप

Uttarkashi: बॉबी पंवार की रिहाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़े कांग्रेस नगर अध्यक्ष, मचा हड़कंप

0
Uttarkashi: बॉबी पंवार की रिहाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़े कांग्रेस नगर अध्यक्ष, मचा हड़कंप

[ad_1]

उत्तरकाशी में मोबाइल टावर पर चढ़े कांग्रेस नगर अध्यक्ष

उत्तरकाशी में मोबाइल टावर पर चढ़े कांग्रेस नगर अध्यक्ष
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार की रिहाई की मांग को लेकर उत्तरकाशी के नौगांव में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सोहन रावत मोबाइल टावर पर चढ़ गए। उन्हें मोबाइल टावर पर चढ़ा देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

Dehradun Lathcharge: बॉबी पंवार समेत 13 युवाओं की जमानत पर अब कल होगी सुनवाई, कोर्ट ने दिया एक दिन का समय

सोहन रावत बॉबी की रिहाई के साथ ही भर्तियों में हुए घोटालों की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं मानें। यहां तक कि उन्होंने आत्महत्या और छलांग लगाने की धमकी भी दे दी।

सूचना मिलते ही मौके पर एसआई राजेश कुमार सिपाहियों के साथ पहुंचे। वे लगातार उन्हें समझा रहे हैं लेकिन रावत उनकी मांग मानने के बाद ही नीचे उतरने की जिद पर अड़े हैं। वहीं, घटना स्थल पर भारी भीड़ भी जुटी है। एसडीएम बड़कोट देवानन्द शर्मा और थानाध्यक्ष पुरोला खजान सिंह चौहान भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here