[ad_1]

अमित शाह
– फोटो : amarujala.com
विस्तार
गृहमंत्री अमित शाह ने अदाणी हिंडनबर्ग प्रकरण के बाद विपक्ष के आरोपों पर कहा है कि कुछ भी छिपाने जैसा या डरने जैसा नहीं है। गृहमंत्री ने यह ‘प्रतिक्रिया’ कांग्रेस की ओर से सरकार पर अदाणी समूह का फेवर करने के आरोप लगाने के बाद दी है।
उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा है कि सरकार या बीजेपी के पास ना कुछ छिपाने के लिए है ना डरने की कोई जरूरत है। अदाणी मसले पर कांग्रेस के हमलावर होने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष केवल शोर मचाना जानता है। अगर उनके पास गड़बड़ी के सबूत हैं तो उन्हें कोर्ट जाना चाहिए।
गृह मंत्री से यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस आपकी पार्टी बीजेपी पर अदाणी से मित्रता का आरोप लगा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि अदाणी को सभी कांट्रेक्ट मिल रहे हैं। वहीं बीजेपी का डिफेंस कमजोर है। गृह मंत्री ने कहा कि इस मामले में बीजेपी को कुछ छिपाने को नहीं है और ना ही डरने की जरूरत है। उन्होंने कहा इससे जुड़े एक मामले में देश के सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है। ऐसे में देश के कैबिनेट का सदस्य होने के नाते मेरे लिए इस वक्त कुछ भी बोलना ठीक नहीं होगा।
[ad_2]
Source link