Home Sports 17 वर्षीय लड़की का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार क्रिकेटर को मिली जमानत, बोर्ड ने दी प्लेइंग-11 में जगह

17 वर्षीय लड़की का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार क्रिकेटर को मिली जमानत, बोर्ड ने दी प्लेइंग-11 में जगह

0
17 वर्षीय लड़की का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार क्रिकेटर को मिली जमानत, बोर्ड ने दी प्लेइंग-11 में जगह

[ad_1]

हाइलाइट्स

संदीप लामिछाने जेल से हुए रिहा.
नेपाल टीम के स्क्वॉड में मिली जगह.

नई दिल्ली: नेपाल के क्रिकेटर संदीप लामिछाने पर पिछले वर्ष रेप का आरोप लगा था. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने भी उनपर प्रतिबंध भी लगा दिया था. हालांकि, संदीप के लिए अब चीजें साफ होती दिखाई दे रही है. दरअसल उन्हें अब नेपाल में होने वाले ट्राई सीरीज  के लिए स्क्वॉड में भी शामिल कर लिया गया है.

करीब 3 महीनों तक जेल काटने के बाद संदीप लामिछाने को करीब 1 हफ्ते पहले जमानत मिली. जेल से निकलने के बाद नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने भी उनपर से बैन हटा दिया है और वापस स्क्वॉड में शामिल किया है. हालांकि, उनपर केस अभी भी चल रहा है. बता दें कि साल 2022 अगस्त में एक होटल के कमरे में संदीप पर 17 वर्षीय लड़की का रेप करने का आरोप है. उन्हें अब नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज में खेलने के लिए स्क्वॉड में शामिल किया गया है. यह सीरीज 14 से 21 फरवरी तक खेली जाएगी.

मोहम्मद शमी का करियर हो जाता बर्बाद! रवि शास्त्री ने गुरु मंत्र देकर बचाया; पूर्व कोच ने किया खुलासा

8 सितंबर को नेपाल की एक अदालत ने लामिछाने की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था. अदालत के सूत्रों की मानें तो पाटन हाईकोर्ट ने 2 लाख रुपये की जमानत पर लामिछाने को रिहा करने का आदेश दिया है. लामिछाने को अक्टूबर में हिरासत में लिया गया था.

33 साल की उम्र में किया डेब्यू, 3 मैच में ही हुआ करियर तबाह! 2021 में कहा दुनिया को अलविदा

 

संदीप लामिछाने का करियर
बता दें कि संदीप ने अपने अंतर्राष्ट्रीय कैरियर में 31 वनडे और 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में बैटिंग की.इस दौरान उन्होंने क्रमश: 170 और 48 रन बनाए. वही गेंदबाजी की बात करे तो उन्होंने दोनों फॉर्मेट्स को मिलाकर 100 से भी ज्यादा विकेट लिए हैं.

Tags: Nepal, Sports news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here