[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : social media
विस्तार
लाइफ मिशन घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। प्रवर्तन निदेशालय ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को गिरफ्तार किया है। ईडी ने पूछताछ के लिए शिवशंकर को सेवानिवृत्ति के दिन बुलाया था। सोमवार और मंगलवार को उनसे पूछताछ की गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वडकनचेरी लाइफ मिशन मामले में स्वप्ना सुरेश के बैंक लॉकर से लगभग करीब एक करोड़ रुपये मिले। स्वप्ना सुरेश ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था, यह रकम लाइफ मिशन में शिवशंकर को रिश्वत में मिली है। लेकिन तीन दिनों तक लगातार पूछताछ के बावजूद शिवशंकर ने अपराध कबूल नहीं किया। लेकिन बाद में ईडी ने पर्याप्त सबूत मिलने और उनके परस्पर विरोधी बयानों के कारण गिरफ्तारी की।
चौथी बार हुई शिवशंकर की गिरफ्तारी
केंद्रीय एजेंसियों ने शिवशंकर को चौथी बार गिरफ्तार किया है। इससे पहले 28 अक्टूबर 2020 को ईडी ने सोने की तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। एनआईए ने 25 नवंबर को सोने की तस्करी के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया। 20 जनवरी 2021 को कस्टम ने उसे डॉलर तस्करी मामले में गिरफ्तार भी किया था। शिवशंकर, जिन्हें लगातार 69 दिन जेल में बिताने के बाद रिहा किया गया था। उन्हें सेवा से निलंबित कर दिया गया था लेकिन बाद में बहाल कर दिया गया।
[ad_2]
Source link