Home Sports चेतन शर्मा की उल्टी गिनती शुरू! स्टिंग ऑपरेशन पर भड़का दिग्गज, कहा- ‘MS Dhoni को चीफ सेलेक्टर बनाओ’

चेतन शर्मा की उल्टी गिनती शुरू! स्टिंग ऑपरेशन पर भड़का दिग्गज, कहा- ‘MS Dhoni को चीफ सेलेक्टर बनाओ’

0
चेतन शर्मा की उल्टी गिनती शुरू! स्टिंग ऑपरेशन पर भड़का दिग्गज, कहा- ‘MS Dhoni को चीफ सेलेक्टर बनाओ’

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तानी दिग्गज ने एमएस धोनी को चीफ सेलेक्टर बनाने की सलाह दी
स्टिंग ऑपरेशन के कारण विवादों में आ गए हैं चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा

नई दिल्ली: चेतन शर्मा (Chetan Sharma) ने हाल में ही एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान कई खुलासे किए थे. टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खराब प्रर्दशन के बाद उन्हें चीफ सेलेक्टर के पद से हटा दिया गया था. हालांकि, 2 महीने बाद वह दोबारा चीफ सेलेक्टर बने थे. बेशक इस स्टिंग ऑपरेशन के बाद चेतन शर्मा ने खुद को परेशानी में डाल लिया है. इस विवाद के बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने बीसीसीआई को सुझाव देते हुए भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को नया चीफ सेलेक्टर बनाने का सुझाव दिया है.

इंडिया डॉट कॉम से एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज दानिश कनेरिया ने कहा, “एमएस धोनी से एक बार बात करनी चाहिए. उन्हें जानना चाहिए कि धोनी का प्लान क्या है और वह कैसे एक चीफ सेलेक्टर बन सकते हैं. अब समय आ गया है कि बीसीसीआई, रोजर बिन्नी और जय शाह सख्त कार्रवाई करें और एक नई चयन समिति बनाए. इसमें अब नए लोगों को शामिल करने की जरूरत है. एमएस धोनी का दिमाग कमाल का है और वह एक बेहतरीन प्लेयर हैं. जब ऐसा है तो उनके जैसा खिलाड़ी चयन समिति में क्यों नहीं है.”

हार्दिक पंड्या से पहले इस TV एक्टर के साथ रिलेशनशिप में थी नताशा स्टेनकोविक, चौंका देने वाली है ब्रेकअप की वजह

चेतेश्वर पुजारा को 100वें टेस्ट से मतलब नहीं, बनाया बड़ा प्लान, कंगारुओं को जख्म देकर ही बनेगी बात

चेतन शर्मा द्वारा किए गए खुलासे
जी न्‍यूज के स्टिंग में चेतन शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्‍तान विराट कोहली को झूठा करार दिया. विराट के बाद रोहित शर्मा को सफेद गेंद के क्रिकेट में कप्‍तानी सौंपने से लेकर उन्‍होने विराट काहली और तत्‍कालीन बीसीसीआई अध्‍यक्ष सौरव गांगुली के बीच विवाद पर भी खुलकर अपनी बात रखी थी. चेतन शर्मा ने स्‍पष्‍ट कहा था कि सौरव गांगुली पूर्व कप्‍तान से नफरत करते थे. इसके अलावा चेतन शर्मा ने यह भी कहा था कि भारतीय खिलाड़ी फिट रहने के लिए इंजेक्शन लेते हैं.

Tags: BCCI, Chetan Sharma, Danish Kaneria, Ms dhoni, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here