Home Breaking News Hardik-Natasa Wedding: हार्दिक ने अब हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी, नताशा संग लिए सात फेरे, देखें PHOTOS

Hardik-Natasa Wedding: हार्दिक ने अब हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी, नताशा संग लिए सात फेरे, देखें PHOTOS

0
Hardik-Natasa Wedding: हार्दिक ने अब हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी, नताशा संग लिए सात फेरे, देखें PHOTOS

[ad_1]

भारत के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने मंगलवार (14 फरवरी) को नताशा स्टैनकोविच से क्रिश्चियन रीती-रिवाज के मुताबिक शादी की थी। अब गुरुवार को उदयपुर में ही हार्दिक और नताशा ने हिंदू रीती-रिवाज के अनुसार शादी कर ली है। हार्दिक ने इसकी तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्त्य है।



कोर्ट मैरिज के तीन साल बाद दोनों ने पहले ईसाई धर्म और फिर हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी की है। हार्दिक और नताशा की डेटिंग की खबरें 2020 में सामने आई थीं। जनवरी 2020 में हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नताशा के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। इस तस्वीर के कैप्शन में हार्दिक ने लिखा था- तू मेरी मैं तेरा जाने सारा हिंदुस्तान, #एंगेज्ड (#engaged)।  उन्होंने बताया कि वह सर्बियाई मॉडल और एक्ट्रेस नताशा के साथ सगाई कर चुके हैं। पूरी दुनिया के सामने उन्होंने इस रिश्ते पर मुहर लगाई। इसके बाद 2020 में ही दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। नताशा 2020 में कोर्ट मैरिज से पहले ही गर्भवती थीं। शादी के बाद नताशा ने अगस्त्य को जन्म दिया था। 


हार्दिक ने गुरुवार को फोटो शेयर कर लिखा- अब और हमेशा के लिए। वहीं, 14 फरवीर को उन्होंने कैप्शन में लिखा था- हमने तीन साल पहले ली गई प्रतिज्ञाओं को फिर से दोहराकर प्यार के इस द्वीप पर वैलेंटाइन डे मनाया। हम अपने प्यार का जश्न मनाने के लिए अपने परिवार और दोस्तों को अपने साथ पाकर वास्तव में धन्य हैं। 


हार्दिक-नताशा की लव स्टोरी

हार्दिक और नताशा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। साल 2019 में हार्दिक पांड्या ‘कॉफी विद करण’ शो में अपने बयान के लिए काफी विवादों में आए थे। उस शो ने हार्दिक की छवि को बिगाड़ कर रख दिया था। 2019 तक हार्दिक को एक ऐसे क्रिकेटर के तौर पर देखा जाता था जो एक हमेशा स्टाइल और फैशन के कारण सुर्खियों में बना रहता था। ‘कॉफी विद करण’ टीवी शो में हार्दिक महिलाओं को लेकर जो टिप्पणी की थी, उसके कारण वह फैन्स के निशाने पर आ गए थे। इसके बाद हार्दिक को ऑस्ट्रेलियाई दौरे से वापस बुला लिया गया था। ऐसा लगा रहा था कि हार्दिक का करियर बस यहीं समाप्त हो जाएगा। इस दौरान उनके परिवार वालों के भी कई बयान सामने आए थे। परिवार वालों का कहना था कि हार्दिक ने खुद को घर में बंद कर लिया था। 

 


साल 2020 में हार्दिक एक बार फिर चर्चाओं में आए, लेकिन इस बार उनके चर्चाओं में आने की वजह कुछ और थी। 2020 में एक जनवरी को हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सर्बियाई मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविच के साथ सगाई की बात कबूल की थी। 2019 से 2020 यानी एक साल के अंदर विवादों में रहने वाले हार्दिक को नताशा के प्यार ने जिम्मेदार बना दिया। इसके बाद हार्दिक ने न सिर्फ क्रिकेट पर फोकस किया, बल्कि कई अहम मौके पर टीम को जीत भी दिलाई। इस दौरान वह चोट से भी जूझते रहे, लेकिन उन्होंने वापसी की और आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए टीम को चैंपियन बनाया।




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here